विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ड्रग तस्करों के खिलाफ 2023 से चलाए गए 29 ध्वस्तीकरण अभियान, सरकार ने बताया

Published: Wed, 11 Mar 2026 01:53 AM (IST)

केंद्र सरकार ने लोकसभा को बताया कि दिल्ली पुलिस ने 2023 से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 29 ध्वस्तीकरण अभियान ...और पढ़ें

दिल्ली में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 29 ध्वस्तीकरण अभियान चलाए गए।

दिल्ली में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 29 ध्वस्तीकरण अभियान चलाए गए।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों के नेटवर्क पर कार्रवाई के तहत 2023 से मादक पदार्थों के तस्करों से जुड़ी संपत्तियों पर 29 ध्वस्तीकरण अभियान चलाए हैं। एक प्रश्न के उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ध्वस्तीकरण अभियान नगर निकायों के साथ मिलकर चलाए गए। हालांकि अब तक दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्करों की कोई संपत्ति जब्त नहीं की है।

मंत्री ने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान 'ऑपरेशन कवच' के तहत चलाया जा रहा है। यह राष्ट्रीय राजधानी को नशामुक्त बनाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा शुरू किया गया अभियान है। मई 2023 से, शहर के विभिन्न हिस्सों में 12 विशेष अभियान चलाया गया। इन अभियानों के दौरान पुलिस टीमों ने 9,694 स्थानों पर छापे मारे। नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस(एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 851 मामले और दिल्ली एक्साइज अधिनियम, 2009 के तहत 1,690 मामले दर्ज किए गए। विशेष अभियानों के दौरान 2,640 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ड्रग अपराधों से संबंधित 5,467 प्राथमिकी दर्ज

मंत्री ने बताया कि 2023 से 15 फरवरी 2026 के बीच, दिल्ली पुलिस ने ड्रग अपराधों से संबंधित 5,467 प्राथमिकी दर्ज कीं और ड्रग तस्करी के संबंध में 7,134 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इस अवधि में पुलिस ने लगभग 17,435 किलोग्राम नशीले पदार्थों, जिसमें चरस, अफीम, गांजा, स्मैक, हेरोइन, पोपी बीज और कोकेन शामिल हैं, जब्त किए।

नित्यानंद राय ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि दिल्ली में एक जनवरी 2024 से लेकर इस वर्ष 15 फरवरी तक 9,460 मोबाइल फोन झपटे गए। इस डाटा के अनुसार 776 दिनों में हर दो घंटे में एक फोन छीना गया। इस संबंध में 9,436 प्राथमिकी दर्ज की गई। छीने गए मोबाइलों में से बरामद मोबाइलों की कुल संख्या 3,950 है और चोरी हुए मोबाइलों में से बरामद मोबाइलों की संख्या 13,222 है।

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में CM नीतीश की यात्रा के दौरान जहानाबाद के SI कौशलेंद्र सिंह की मौत, वार्निंग ड्यूटी पर थे तैनात