विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PCR गाड़ी में शराब पीते दिखे पुलिसकर्मी और DTC ड्राइवर, वीडियो वायरल हुआ तो एक्शन; हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Published: Tue, 01 Sep 2026 09:55 PM (IST)

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और डीटीसी ड्राइवर का पीसीआर वैन में शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस की पीसीआर में शराब पीने का वीडियो वायरल। फोटो: वीडियो ग्रैब

दिल्ली पुलिस की पीसीआर में शराब पीने का वीडियो वायरल। फोटो: वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल और डीटीसी ड्राइवर का वीडियो वायरल

  2. पीसीआर वैन में शराब पीते हुए पकड़े गए दोनों कर्मचारी

  3. हेड कांस्टेबल निलंबित, डीटीसी ड्राइवर पर विभागीय कार्रवाई शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस की PCR (Police Control Room) गाड़ी के भीतर कथित तौर पर शराब पीते दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है।

वायरल फुटेज में एक दिल्ली पुलिस हेड कॉन्सटेबल और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) का ड्राइवर PCR गाड़ी के अंदर शराब पीते नजर आ रहे हैं। मामले में दिल्ली पुलिस के हेड काॅन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है, जबकि DTC ड्राइवर को लाइन हाजिर कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

PCR वाहन में शराब पीने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दो व्यक्ति PCR वाहन के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया गया कि इनमें से एक दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्सटेबल और दूसरा DTC का ड्राइवर है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के दौरान आचरण को लेकर सवाल उठने लगे।

दिल्ली पुलिस ने की जांच, दोनों की पहचान हुई

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से मामले की जांच कराई गई। पुलिस के अनुसार, जांच में कथित घटना में शामिल कर्मचारियों की पहचान की गई।

DCP PCR की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कथित घटना की जांच पहले ही की जा चुकी है। जांच में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्सटेबल और DTC ड्राइवर की पहचान हुई है।

हेड कॉन्सटेबल निलंबित, DTC ड्राइवर लाइन हाजिर

जांच के बाद दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्सटेबल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, DTC ड्राइवर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके खिलाफ कथित कदाचार को लेकर DTC की ओर से आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह के कदाचार को बर्दाश्त नहीं करती और जिम्मेदार पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।मामले में कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बावजूद दिल्ली पुलिस के बयान में दोनों कर्मचारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बस ऑपरेटरों के लिए नए नियम लागू, पैनिक बटन-ट्रैकिंग डिवाइस के बिना एंट्री बैन; रूल तोड़ा तो परमिट कैंसिल