Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Delhi New CM Highlights: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, उपराज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

Delhi new cm 2025 Highlights आज यानी बुधवार को राजधानी को नया मिल गया है। इस बार दिल्ली में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में सिर्फ 22 सीटें आई थीं। यहां पढ़िए भाजपा की बैठक और सीएम की घोषणा से जुड़ा हर अपडेट्स-

By Kapil Kumar Wed, 19 Feb 2025 09:46 PM (IST)
News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के 11 दिन बाद आज यानी बुधवार को आखिरकार दिल्ली को नया मुख्यमंत्री (Delhi New CM name announced) मिल गया। बुधवार शाम को सभी 48 नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक हुई, जिसमें विधायक दल का नेता चुना गया। बीजेपी विधायकों ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम चुना।  यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट्स-

19 Feb 20259:46:51 PM
Delhi New CM name announcement: 'यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी'

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालो को किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

19 Feb 20259:39:37 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: जश्न मना रहे समर्थक
blog images

 रेखा गुप्ता के घर पर समर्थक उनका कटआउट लेकर जश्न मना रहे हैं।

19 Feb 20259:33:10 PM
Delhi New CM name announcement: भाजपा नेताओं ने रेखा गुप्ता को खिलाई मिठाई
blog images

भाजपा मुख्यालय में विधायक सतीश उपाध्याय, प्रवेश वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री घोषित करते भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद।

19 Feb 20258:43:41 PM
Delhi New CM 2025 LIVE : उपमुख्यमंत्री के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई

रेखा गुप्ता का दिल्ली की सीएम बनना तय। भाजपा विधायक कैलाश गहलोत ने कहा, "उन्हें और दिल्ली की जनता को हार्दिक बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वह अद्भुत काम करेंगी। मुझे नहीं लगता कि उपमुख्यमंत्री के बारे में कोई चर्चा हुई है। कल सीएम और मंत्री शपथ लेंगे।"

19 Feb 20258:41:36 PM
Delhi New CM announcement LIVE : रेखा गुप्ता तीसरी बार पार्षद बनी हैं
  • रेखा गुप्ता तीसरी बार पार्षद बनी हैं
  • पहली बार 2007 में पार्षद बनीं
  • दूसरी बार 2012 से 2017 तक
  • 2017 में भाजपा ने सभी मौजूदा पार्षदों के टिकट काट दिए, इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा
  • 2022 में तीसरी बार पार्षद बनीं
  • 2012 से 2017 तक वे निगम की स्थायी समिति की सदस्य रहीं
  • वे निगम की बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष भी रहीं
  • 2023 में उन्होंने निगम में महापौर का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं
19 Feb 20258:40:33 PM
Delhi New CM announcement LIVE : प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं

रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनने को तैयार। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, "पीएम मोदी न केवल महिला सशक्तिकरण के बारे में बोलते हैं, बल्कि इसके लिए काम भी करते हैं। उन्हें विधायकों के नेता के रूप में चुना गया है।"

19 Feb 20258:35:22 PM
Delhi New CM announcement LIVE : रेखा गुप्ता एक नया अध्याय लिखेंगी

 रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा विधायकों की बैठक में नेता चुनी गईं। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "वह दिल्ली में एक नया अध्याय लिखेंगी।"

19 Feb 20258:33:41 PM
Delhi New CM 2025 LIVE : रेखा गुप्ता समेत राज निवास पहुंचे ये नेता

 भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा और दोनों पर्यवेक्षक राज निवास गए। वे उपराज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

19 Feb 20258:27:28 PM
Delhi New CM announcement LIVE : रेखा गुप्ता दूसरी बार पार्षद बनी हैं
  • पहली बार 2012 से 2017 तक
  • दूसरी बार 2022 में पार्षद बनीं
  • 2012 से 2017 तक वह निगम की स्थायी समिति की सदस्य रहीं
  • वह निगम की बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष भी रहीं
  • 2022 में उन्होंने निगम में मेयर का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं
19 Feb 20258:22:04 PM
Delhi New CM announcement LIVE : विधायकों ने दी रेखा गुप्ता को बधाई

 भाजपा विधायकों और पार्टी नेताओं ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।

19 Feb 20258:16:25 PM
Delhi New CM announcement LIVE : रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा

विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा और सतीश उपाध्याय ने शालीमार बाग विधायक रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना।

19 Feb 20258:14:36 PM
Delhi New CM 2025 LIVE : रेखा गुप्ता बनीं मुख्यमंत्री

 दिल्ली के नए सीएम का ऐलान हो गया है। रेखा गुप्ता बनीं मुख्यमंत्री

19 Feb 20258:02:18 PM
रविशंकर प्रसाद ने नवनिर्वाचित विधायकों को किया संबोधित

 विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है और रविशंकर प्रसाद ने विधायकों को संबोधित किया।

19 Feb 20258:00:07 PM
Delhi New CM: प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता के समर्थक कर रहे नारेबाजी

भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बाहर प्रवेश वर्मा के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता और रेखा गुप्ता के समर्थक भी नारेबाजी कर रहे हैं।

19 Feb 20257:50:00 PM
प्रवेश वर्मा के समर्थक ओपन जीप लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे
blog images

प्रवेश वर्मा के समर्थक ओपन जीप लेकर भाजपा कार्यालय पर पहुंचे हैं, उन्हें उम्मीद है कि वर्मा मुख्यमंत्री बनेंगे।

19 Feb 20257:47:08 PM
अब बस कुछ ही मिनटों की बात है-कैलाश गहलोत

बीजेपी विधायक चुने गए कैलाश गहलोत ने कहा कि अब बस कुछ ही मिनटों की बात है। बहुत लंबे समय के बाद दिल्ली को डबल इंजन सरकार के लिए एक सीएम मिलेगा। जो विकास रुक गया था वह फिर से शुरू होगा।

19 Feb 20257:43:54 PM
रेखा गुप्ता पहुंची विधायक दल की बैठक में

 भाजपा विधायक रेखा गुप्ता विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचीं। दिल्ली के नए सीएम के नाम का आज होगा एलान।

19 Feb 20257:31:31 PM
Delhi New CM 2025 LIVE : लगभग 35 विधायक पहुंचे बीजेपी दफ्तर

 एक एक कर विधायक पहुंच रहे हैं। अभी तक लगभग 35 विधायक पहुंचे हैं।

19 Feb 20257:27:49 PM
Delhi New CM announcement LIVE : 'पार्टी जानती है कि सबसे अच्छा निर्णय कैसे लेना है।'

पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचने के बाद भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक शिखा राय ने कहा, "पार्टी जानती है कि सबसे अच्छा निर्णय कैसे लेना है। हम सभी मिलकर दिल्ली के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।"

19 Feb 20257:25:52 PM
Delhi New CM announcement LIVE : बांसुरी स्वराज पार्टी कार्यालय पहुंचीं

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचीं। आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

19 Feb 20257:21:04 PM
Delhi New CM 2025 LIVE : जल्द ही होगा नए सीएम की घोषणा

दिल्ली भाजपा कार्यालय में पहुंचते ही भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने विजय चिन्ह दिखाते हुए कहा, "भाजपा नेतृत्व जल्द ही (दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की) घोषणा करेगा।"

19 Feb 20257:17:59 PM
Delhi New CM 2025 LIVE : रामवीर सिंह बिधूड़ी भाजपा कार्यालय पहुंचे

दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचने पर भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "आपको अगले एक घंटे में सारी जानकारी मिल जाएगी।"

19 Feb 20257:16:02 PM
Delhi New CM announcement LIVE : 'मैं पार्टी संगठन के निर्णय का पालन करूंगा'

विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा के नवनिर्वाचित नेता रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा, "पार्टी संगठन जो भी निर्णय लेगा, हम उसका पालन करेंगे।"

19 Feb 20257:10:34 PM
Delhi New CM 2025 LIVE : हमारी पार्टी जीती है तो हम अपना नेता तो चुनेंगे हीं

दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले, जनकपुरी से भाजपा के विजयी उम्मीदवार आशीष सूद ने कहा, "यह तो किसी भी राजनीतिक दल की संवैधानिक प्रक्रियाएं हैं। हमारी पार्टी जीती है तो हम अपना नेता तो चुनेंगे हीं।"

19 Feb 20257:02:10 PM
Delhi New CM announcement LIVE : प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री चुनने के लिए पहुंचे

दिल्ली भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यालय रवाना हुए।

19 Feb 20257:00:18 PM
Delhi New CM 2025 LIVE : सतीश उपाध्याय भाजपा कार्यालय पहुंचे

 भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे।

19 Feb 20256:57:45 PM
Delhi New CM announcement LIVE : विधायक विजेंद्र गुप्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे।

भाजपा नेता और विधायक विजेंद्र गुप्ता मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे।

19 Feb 20256:44:38 PM
Delhi New CM announcement LIVE : सांसद रविशंकर प्रसाद भाजपा कार्यालय पहुंचे

विधायक दल की बैठक के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे।

19 Feb 20256:29:42 PM
Delhi New CM name announcement: वीरेंद्र सचदेवा कार्यालय पहुंचे।

 प्रदेश चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कार्यालय पहुंच गये हैं।

19 Feb 20256:24:37 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: भाजपा समर्थक खुश

दिल्ली भाजपा विधायकों द्वारा विधायक दल का नेता चुनने की तैयारी के बाद भाजपा समर्थक खुश हैं, जो कल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

#WATCH | BJP supporters rejoice as Delhi BJP MLAs are set to elect the legislative party leader who will take oath as the CM of Delhi tomorrow pic.twitter.com/p2kKYiEBTF

— ANI (@ANI) February 19, 2025

19 Feb 20256:23:04 PM
Delhi New CM name announcement: दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न मनाते कार्यकर्ता।
blog images
19 Feb 20256:22:30 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: दिल्ली प्रदूषण से मुक्त होगा

 भाजपा नेता अशोक गोयल ने कहा, "आज भाजपा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने के बाद दिल्ली प्रदूषण से मुक्त होगा और विकास की गति तेज होगी।"

19 Feb 20256:18:59 PM
Delhi New CM name announcement : भाजपा के तीन विधायक पहुंचे।

मॉडल टाउन विधायक अशोक देवराहा, राजौरी गार्डन विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, बवाना के विधायक रविंदर इंद्रराज पहुंचे।

19 Feb 20256:15:30 PM
Delhi New CM name announcement: दिल्ली भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों के स्वागत की तैयारी।
blog images

 दिल्ली भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, प्रदेश चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कार्यालय पहुंच गये हैं।

19 Feb 20256:11:41 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: रात 8 बजे तक हो जाएगी घोषणा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा, "रात 8 बजे तक हम आपको (मीडिया को) बता देंगे..."

#WATCH | Delhi BJP President Virendraa Sachdeva arrives at the party office for the legislative party meeting to elect the new CM of Delhi

He says, "By 8 pm, we will tell you (media)..." pic.twitter.com/5KBijYSeUR

— ANI (@ANI) February 19, 2025

19 Feb 20256:05:38 PM
Delhi New CM 2025 LIVE : ऐतिहासिक रामलीला मैदान तैयार
blog images

ऐतिहासिक रामलीला मैदान नए मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार हुआ। इसमें लगभग 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है।इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहेंगे।

19 Feb 20255:35:15 PM
Delhi New CM name announcement : दिल्ली भाजपा कार्यालय के बाहर के दृश्य

आज भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 20 फरवरी को होगा

#WATCH | Outside visuals from the Delhi BJP office

Today, the name of the Delhi CM will be announced after the BJP Legislature Party meeting. The swearing-in ceremony will be held tomorrow, 20th February pic.twitter.com/wT8tjwHHWq

— ANI (@ANI) February 19, 2025

19 Feb 20254:49:25 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: सीएम चेहरे पर सस्पेंस है, कोई फॉर्मूला नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम से पूछा गया कि दिल्ली का सीएम कौन होगा तो उन्होंने कहा कि कोई फॉर्मूला नहीं, यह सस्पेंस है। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक दल फैसला लेगा, जिसे पार्टी का संसदीय बोर्ड मंजूरी देगा।

19 Feb 20253:58:17 PM
Delhi New CM name announcement: दिल्ली में जमीनी स्तर पर होगा विकास

भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कहा कि दिल्ली में कल सूर्योदय होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में विकास जमीनी स्तर पर होगा। सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कल पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में एक नई सरकार का गठन होगा। उन्होंने कहा कि कल का आयोजन वास्तव में एक ऐतिहासिक आयोजन है।

19 Feb 20253:43:19 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: AAP नेता गोपाल राय ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोपाल राय ने कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि देश के इतने राज्यों में सरकार चलाने वाली पार्टी (भाजपा) शपथ ग्रहण समारोह के कार्ड बांट रही है लेकिन, यह नहीं पता है कि किसका शपथ ग्रहण समारोह होना है। मैं उम्मीद करता हूं कि भाजपा आज शाम तक अपने इस रहस्य से पर्दा हटा देगी।

19 Feb 20253:15:36 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: तरुण चुघ ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने अंतिम तैयारियों की समीक्षा की। कल यानी 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

19 Feb 20252:48:55 PM
BJP CM Candidate Announcement: समारोह स्थल पर बनाए गए तीन मंच

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह स्थल पर तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री बैठेंगे। वहीं, दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। तीसरे मंच पर सांसदों और विधायकों के बैठने की व्यवस्था होगी।

19 Feb 20252:38:40 PM
Delhi New CM name announcement: आज शाम 7 बजे पार्टी कार्यालय में होगी बैठक

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने का स्वागत किया। नेता के चुनाव के लिए बैठक आज शाम सात बजे पार्टी कार्यालय में होगी।

19 Feb 20252:12:39 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: आसपास के क्षेत्रों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा

यातयात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 20 फरवरी को सुबह 07:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बीएसजेड मार्ग (आइटीओ से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक), अरुणा आसिफ अली रोड, मिंटो रोड से कमला मार्केट से हमदर्द चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट, अजमेरी गेट से कमला मार्केट तक कई सड़कों और आसपास के क्षेत्रों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा।

19 Feb 20251:50:39 PM
Delhi New CM name announcement: रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ होंगे दिल्ली विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक।

19 Feb 20251:48:57 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

शपथ ग्रहण समारोह में कई वीवीआईपी व वीआईपी शामिल होंगे। वहीं, इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की भी उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए कुछ मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, जिसको लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

19 Feb 20251:41:40 PM
Delhi New CM announcement LIVE: आसपास की गतिविधियों पर रखे हैं नजर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की यूनिट भी पूरी तरह से एक्टिव है और रामलीला मैदान के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखे हैं।

19 Feb 20251:31:31 PM
Delhi New CM announcement LIVE: हाई अलर्ट पर रहेगी राजधानी

ट्रैफिक पुलिस को रामलीला मैदान आने वाले सभी रास्तों पर तैनात किए जाएगा। इसके अलावा जब तक कार्यक्रम चलेगा तब तक राजधानी हाई अलर्ट पर रहेगी।

19 Feb 20251:28:53 PM
Delhi New CM announcement LIVE: दिल्ली में रहेगा हाई अलर्ट

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस को रामलीला मैदान आने वाले सभी रास्तों पर तैनात किए जाएगा।

19 Feb 20251:23:14 PM
BJP CM Candidate Announcement: मल्टी लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मंच से लेकर रामलीला मैदान के बाहर तक मल्टी लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है।

19 Feb 20251:12:22 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: वीवीआईपी लोगों की एंट्री के लिए चार गेट

 दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगों और वीवीआईपी लोगों की एंट्री के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इन पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। वीवीआईपी गेस्ट के अलावा किसी को भी बिना तलाशी के एंट्री नहीं दी जाएगी।

19 Feb 202512:58:50 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: बनाए जा रहे हैं विशेष पास

रामलीला मैदान में कार्यक्रम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के लिए विशेष पास बनाए जा रहे हैं, ड्यूटी के दौरान सुरक्षाकर्मी या पुलिसकर्मी के पास यह पास हर हाल में मौजूद रहेगा। कार्यक्रम स्थल के पास अस्थाई नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 

19 Feb 202512:53:05 PM
Delhi New CM name announcement: देवेंद्र यादव को भी दिया गया न्योता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव को भी न्योता दिया गया है।

19 Feb 202512:43:25 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: बॉलीवुड के सितारे होंगे शामिल

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के अलावा बॉलीवुड के कुछ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, इसके अलावा वहां पर साधु-संतों को भी न्योता दिया गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

19 Feb 202512:39:38 PM
Delhi New CM announcement LIVE: अन्य सुविधाएं भी स्थापित की जाएंगी

अधिकारी ने आगे बताया कि कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया दल, पीसीआर वैन और स्वाट दल 2,500 से अधिक स्थानों पर रणनीतिक स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। यहां प्राथमिक चिकित्सा कियोस्क और अन्य सुविधाएं भी स्थापित की जाएंगी। कई रणनीतिक स्थानों पर स्नाइपर्स भी तैनात किए जाएंगे।

19 Feb 202512:34:53 PM
Delhi New CM announcement LIVE: भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। 

19 Feb 202512:33:26 PM
BJP CM Candidate Announcement: रामलीला मैदान में पहुंचे NSG कमांडो

दिल्ली के रामलीला मैदान में एनएसजी कमांडो पहुंच गए हैं। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है।

19 Feb 202512:30:36 PM
Delhi New CM name announcement: सुरक्षा बैरिकेड्स भी लगाए जाएंगे

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे, साथ ही अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया दल भी तैनात रहेंगे। गणमान्य व्यक्तियों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बैरिकेड्स भी लगाए जाएंगे। 

19 Feb 202512:28:53 PM
Delhi New CM name announcement: एक घंटे तक चलेगा कार्यक्रम

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल यानी 20 फरवरी को 12.35 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चलेगा।

19 Feb 202512:26:45 PM
Delhi New CM 2025 LIVE: 10 से अधिक कंपनियों को किया जाएगा तैनात

कानून और व्यवस्था बनाए रखने व यातायात का प्रबंधन करने के लिए अर्धसैनिक बलों की दस से अधिक कंपनियों को भी तैनात किया जाएगा। 

19 Feb 202512:08:22 PM
Delhi New CM announcement LIVE: 5 हजार जवान किए जाएंगे तैनात

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दिन रामलीला मैदान क्षेत्र में और उसके आसपास पांच हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। 

19 Feb 202512:03:13 PM
BJP CM Candidate Announcement: सीएम पद के लिए चर्चा में ये नाम

मुख्यमंत्री पद के लिए इन नेताओं के नाम की हो रही चर्चा मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन शर्मा, जम्मू कश्मीर व गोवा के सह प्रभारी आशीष सूद, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता, शिखा राय, अजय महावर, जितेंद्र महाजन, रविंद्र इंद्राज, कैलाश गंगवाल और करनैल सिंह सैनी के नाम की चर्चा हैं। यदि किसी सांसद को यह दायित्व मिलता है तो मनोज तिवारी भी इस दौड़ में हो सकते हैं।

19 Feb 202511:59:34 AM
BJP CM Candidate Announcement: शपथ ग्रहण समारोह में ये होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री, भाजपा पदाधिकारी व अन्य नेता, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, साधु संत, भाजपा कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारियों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों के विशिष्ट लोग शामिल होंगे। 

19 Feb 202511:57:04 AM
Delhi New CM name announcement: LG से तैयारी को लेकर की चर्चा

भाजपा नेताओं ने बताया कि उपराज्यपाल के साथ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई।

19 Feb 202511:53:15 AM
Delhi New CM 2025 LIVE: सचदेवा और तावड़े ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया

शपथ ग्रहण समारोह की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े व तरुण चुघ के साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। 

19 Feb 202511:50:40 AM
Delhi New CM 2025 LIVE: भाजपा ने जारी किया पोस्टर

भाजपा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के जरिए सभी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

19 Feb 202511:48:23 AM
Delhi New CM announcement LIVE: छह मंत्री भी लेंगे शपथ

रामलीला मैदान में 20 फरवरी को सीएम के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

19 Feb 202511:45:46 AM
BJP CM Candidate Announcement: कल 12 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। आज शाम तक भाजपा सीएम के नाम एलान कर देगी। 

19 Feb 202511:42:26 AM
Delhi New CM name announcement: थोड़ी देर में होगी संसदीय बोर्ड की बैठक

दिल्ली में थोड़ी देर में ही भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू होगी। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी।

19 Feb 202511:35:59 AM
Delhi New CM 2025 LIVE: भाजपा नेताओं का क्या कहना?

भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने अभी तक कोई पर्यवेक्षक नियुक्त नहीं किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि विधायक दल की बैठक के पहले पर्यवेक्षक की घोषणा कर दी जाएगी। 

19 Feb 202511:33:34 AM
Delhi New CM announcement LIVE: 20 फरवरी को शपथ लेंगे सीएम

20 फरवरी गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री (Delhi New CM) व मंत्रिमंडल के अन्य छह सदस्य शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us