विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले 3 दिन के मौसम पर IMD का ताजा अपडेट

Published: Fri, 11 Sep 2026 01:51 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 04:21 PM (IST)

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू।

  2. मौसम सुहाना हुआ, गर्मी से मिली राहत।

  3. ग्रेटर नोएडा के जेवर और नोएडा में वर्षा।

जागरण ब्यूरो, दिल्ली-एनसीआर। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया है। एक ओर जहां ग्रेटर नोएडा के जेवर में तेज बारिश हो रही है, वहीं नोएडा में भी वर्षा का दौर शुरू हो चुका है।

आईएमडी का रेड अलर्ट

सिर्फ नोएडा-ग्रेटर नोएडा ही नहीं दिल्ली के भी कई इलाकों से हल्की से तेज बारिश की खबरें आ रही हैं। वहीं शुक्रवार दिन में आईएमडी ने रेड अलर्ट (Delhi Rain Alert) जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

WhatsApp Image 2026-09-11 at 14.09.44 (1)

पूर्वी दिल्ली में पटपड़गंज रोड पर ईस्ट लक्ष्मी नगर मार्केट के पास होती वर्षा। फोटो- पी. कुमार

बता दें कि आज सुबह से ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए थे। फिर सुबह 10.00 बजते-बजते तेज धूप हो गई। हालांकि दोपहर 1.30 बजे के बाद से एक बार फिर मौसम बदला और तेज हवा के साथ कई जगह बारिश शुरू हो गई है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने और अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान (Delhi Weather Update) पहले ही जारी किया था। इसका अर्थ यह है कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तीनों दिन राजधानी में बारिश होगी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने के कारण इस क्षेत्र से मानसूनी गतिविधियां कम हो गई थीं। अब बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

हवा की दिशा बदलकर फिर से दक्षिण-पूर्वी होने से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि शनिवार से बुधवार तक हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्नानुमान है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान झमाझम बारिश के आसार