International Yoga Day : योगमय हुआ दिल्ली एनसीआर, फरीदाबाद ने रचा इतिहास
हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद पर सबकी बरबस नजर टिकी रही। योग महागुरु बाबा रामदेव ने क्रिया योग के जरिए देश की ही नहीं दुनिया की अलख जगाई।
फरीदाबाद [जेएनएन]। सूर्य देव ने अभी दस्तक भी नहीं दी थी कि मंगलवार की तड़के पूरा दिल्ली एनसीआर योग के धर्म में रंग गया। देश की राजधानी दिल्ली व उससे सटे हरियाणा में बूढ़े, बच्चे और जवान योग की क्रिया के लिए घर से निकल पड़े। महिलाओं ने भी योग क्रिया में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सूर्य देव के निकलते-निकलते पूरा दिल्ली एनसीआर योगमय हो चुका था।
इन सबके बीच हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद पर सबकी बरबस नजर टिकी रही। योग महागुरु बाबा रामदेव ने क्रिया योग के जरिये देश की ही नहीं दुनिया में अलख जगाई। इसका मकसद निरोग काया के साथ विश्व में शांति एवं मानवता को कायम करना है। दिल्ली के कई इलाकों में लोग स्वत: योग के लिए घर से निकले। उत्तर प्रदेश के नोएडा एवं गाजियाबाद में लोगों का उत्साह योग के प्रति देखने लायक था।
दिल्ली से सटे फरीदाबाद सेक्टर 12 स्थित मैदान में योग महागुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में सुबह चार बजे योग का कार्यक्रम शुरू हुआ।
फरीदाबाद में बाबा रामदेव ने रचा इतिहास, बना योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
योगगुरु बाबा राम देव ने ओम के उच्चारण के साथ योग का शुभारंभ किया। लोगों को योग कराने के लिए बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी मंच पर आसीन हुए। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी बाबा रामदेव के साथ मंच पर योग किए।
International Yoga Day: देश भर में योग कार्यक्रम में शामिल हुए लोग, देखें तस्वीरें
राष्ट्रपति भवन में भी योग का आयोजन
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भी योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा 'आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। 177 देशों ने योग के समर्थन में प्रस्ताव पास किया।' राष्ट्रपति ने पीएम के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि योग को विश्व भर में पहचान दिलाई जाएगी। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने योग के कई फायदे भी बताए।
International Yoga Day: चंडीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी, हुआ भव्य स्वागत