दिल्ली के मॉडल टाउन में इमारत में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू; कूलिंग ऑपरेशन जारी
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गई, जिस पर दिल्ली फायर सर्विस ...और पढ़ें

आग पर काबू पाने की कोशिश करते दमकल कर्मी। (फोटो- एएनआई)
HighLights
मॉडल टाउन की इमारत में लगी आग पर पाया काबू।
दिल्ली फायर सर्विस की 25 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
कोई व्यक्ति अंदर नहीं फंसा, कूलिंग ऑपरेशन जारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार को एक इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 25 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। शुरुआत में आग की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया।
आग पर पाया गया काबू, कोई अंदर नहीं फंसा
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आग पर अब काबू पा लिया गया है। घटना के दौरान इमारत के अंदर कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों को भी बाहर निकाल दिया गया। फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि आग दोबारा न भड़के।
आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ
