विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिल्ली की जनता भुगत रही है सजा...', विधानसभा में गंदे पानी, जाम और दवाओं की कमी को विधायकों ने उठाया

Published: Fri, 09 Jan 2026 09:25 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विधायकों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं। लगातार हंगामे के बाद मिले ...और पढ़ें

दिल्ली विधानसभा में बोलतीं सीएम रेखा गुप्ता। जागरण

दिल्ली विधानसभा में बोलतीं सीएम रेखा गुप्ता। जागरण

HighLights

  1. गंदे पानी की आपूर्ति और असमान बंटवारे का मुद्दा उठा

  2. अस्पतालों में दवाओं की कमी और ओपीडी खोलने की मांग

  3. यातायात जाम, सड़क चौड़ीकरण और प्रदूषण पर चर्चा हुई

राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन में विधायकों को अपने इलाके की समस्याएं उठाने का मौका मिला। इससे पहले लगातार होते रहे हंगामे के चलते वे अपनी इलाके की समस्याएं नहीं उठा पाए थे।

विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को उठाया उसमें गंदे पानी की आपूर्ति और पानी के असामान्य बंटवारे से लेकर इलाकों में लगने वाले जाम से लेकर अस्पतालों में दवाइयां की कमी तक की बातें सामने आई दिन में सत्ता पक्ष के विधायक भी शामिल थे।

सदन में भाजपा के मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय ने अपने इलाके में आ रहे गंदे पानी की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में कुछ काॅलोनियों में तीन साल से गंदा पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में आप सरकार द्वारा काम नहीं करने के कारण अब जनता इसका खामियाजा भुगत रही है।

उन्होंने इसका कारण पानी की पाइप लाइन का पुराना हो जाना बताया है और इसे बदले जाने की जरूरत बताई है। बताया है कि 30 से 40 साल और 50 साल पुरानी पाइपलाइन उनके इलाके में पड़ी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने पानी के बंटवारे में असमानता होने का भी मुद्दा उठाया। विधायक प्रद्युम्न राजपूत ने सरकारी अस्पतालों की रविवार को भी ओपीडी खोलने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ओपीडी दो शिफ्ट में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब यह समय की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने सरकारी अस्पतालों का भट्टा बैठा दिया था, अभी तक भी अस्पतालों में दवाओं की कमी पूरी नहीं हो सकी है।

कृष्णा नगर से विधायक अनिल गोयल ने लघु उद्योगों में कर्मचारियों की निर्धारित संख्या 10 से बढ़कर 20 तक किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी तक लघु उद्योग में 10 कर्मचारियों की रखने की अनुमति है इस से इस कारोबार से जुड़े लोग दूसरे राज्यों की तरफ रुख कर रहे हैं जिससे दिल्ली को राजस्व को नुकसान हो रहा है। विधायक हरीश खुराना ने मोती नगर के सेवा बस्ती में पत्थर कटिंग से होने प्रदूषण का मुद्दा उठाया और इस पर कार्रवाई की मांग की।

मुस्तफाबाद से विधायक व दिल्ली विधानसभा में उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट करावल नगर होते हुए शिव विहार तक सड़क को चौड़ा करने का मुद्दा उठाया। कहा कि इस मार्ग का डिमार्केशन हो चुका है और विभाग लोग निर्माण विभाग इस पर सुस्ती दिखा रहा है।

विधायक अजय महावर ने घोंडा चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से घोंडा चौक को विकसित करने की मांग की। विधायक संजय गोयल ने स्वामी दयानंद हॉस्पिटल के पास सड़क के 200 मीटर के भाग को चौड़ा करने की मांग उठाई और कहा यहां सड़क संकरी होने से इलाके के लोगों को भयंकर परेशानी होती है, यहां भयंकर जाम लगता है।

यह भी पढ़ें- फैज-ए-इलाही के बाद अब जामा मस्जिद की बारी, दिल्ली HC का MCD को सर्वे कर दो माह में रिपोर्ट सौंपने का आदेश