विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मजेंटा लाइन बनेगा दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा रूट; नबी करीम स्टेशन पर इन-लाइन ट्रेन चेंज की मिलेगी सुविधा

Published: Thu, 05 Mar 2026 10:13 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर नबी करीम स्टेशन एक अनूठा इन-लाइन इंटरचेंज बनेगा। यह डीएमआरसी नेटवर्क में पहली बार ...और पढ़ें

मेट्रो के फेज चार और पांच (ए) में बन रहे दो काॅरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नबी करीम मेट्रो स्टेशन अपने तरह का यह अनूठा इंटरचेंज वाला स्टेशन बन जाएगा। फाइल फोटो

मेट्रो के फेज चार और पांच (ए) में बन रहे दो काॅरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नबी करीम मेट्रो स्टेशन अपने तरह का यह अनूठा इंटरचेंज वाला स्टेशन बन जाएगा। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के नेटवर्क में पहली बार एक ही लाइन पर यात्री ट्रेन बदल सकेंगे। मजेंटा लाइन के नबी करीम मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। मेट्रो के फेज चार और पांच (ए) में बन रहे दो काॅरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नबी करीम मेट्रो स्टेशन अपने तरह का यह अनूठा इंटरचेंज वाला स्टेशन बन जाएगा। इस स्टेशन पर व्यवसायिक गतिविधियों और पार्किंग की सुविधा विकसित की जा रही है।

इंटरचेंज स्टेशन 

आमतौर पर इंटरचेंज स्टेशन दो अलग-अलग रंगों की लाइनों को जोड़ते हैं, लेकिन नबी करीम स्टेशन पर मजेंटा लाइन के ही दो अलग-अलग काॅरिडोर आपस में मिलेंगे। पहले स्तर पर यह जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ विस्तार का हिस्सा होगा। इसके साथ ही यह स्टेशन इंदरलोक से इंद्रप्रस्थ तक होने वाले मजेंटा लाइन के विस्तार का भी स्टेशन हिस्सा होगा।

बाॅटनिकल गार्डन की तरफ यात्रा कर सकेंगे

इस तरह से बाॅटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम, आरके आश्रम, इंद्रप्रस्थ होते हुए इंदरलोक तक के पूरे रूट में नबी करीम स्टेशन दो बार आएगा, जिससे यह एक अनूठा इन-लाइन इंटरचेंज बन जाएगा। नोएडा के बाटनिकल गार्डन की तरफ से आने वाले यात्री यहां पर उतरकर कम समय में इंद्रलोक या शिवाजी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। इसी तरह से इंद्रलोक के यात्री यहां पर ट्रेन बदलकर बाॅटनिकल गार्डन की तरफ यात्रा कर सकेंगे।

आरके आश्रम से इंद्रप्रस्थ तक काॅरिडोर की अनुमति

11.9 किलोमीटर लंबा इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक काॅरिडोर को पहले ग्रीन लाइन का (कीर्ति नगर/इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह) का विस्तार में शामिल किया गया था। डीएमआरसी ने इसे बदलकर मजेंटा लाइन (बाटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम) के विस्तार में शामिल किया है। पहले मजेंटा लाइन का जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक विस्तार किया जाना था। हाल ही में केंद्र सरकार ने फेज पांच (ए) के अंतर्गत सेंट्रल विस्टा को जोड़ने के लिए आरके आश्रम से इंद्रप्रस्थ तक काॅरिडोर की अनुमति दी है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा काॅरिडोर

इस कारण इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक काॅरिडोर को अब मजेंटा लाइन में शामिल किया गया है। इंद्रलोक मजेंटा लाइन का टर्मिनल स्टेशन होगा। निर्माणाधीन व प्रस्तावित सभी काॅरिडोर चालू होने के बाद मजेंटा लाइन की कुल लंबाई 39.271 किलोमीटर से बढ़कर लगभग 89 किलोमीटर हो जाएगी। इससे यह दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा काॅरिडोर हो जाएगा। अभी सबसे लंबा काॅरिडोर पिंक लाइन है। इसकी लंबाई अभी 59.242 किलोमीटर है और विस्तार के बाद लगभग 71.5 किलोमीटर हो जाएगी।

चार भूमिगत और आठ मंजिल ऊपर होगा

डीएमआरसी का कहना है कि नबी करीम मेट्रो स्टेशन आधुनिक इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना होगा। पूरा मेट्रो स्टेशन परिसर लगभग 26,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला होगा। यह भूमिगत और भूमि के ऊपर दो हिस्सों में स्टेशन परिसर बंटा हुआ होगा। चार मंजिल भूमिगत होंगे। वहीं, जमीन के ऊपर आठ मंजिल का भवन होगा। ऊपर की दो मंजिलों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। शेष मंजिलों पर पार्किंग की सुविधा होगी, जिसमें लगभग 32 सौ कारें खड़ी हो सकेंगी। मेट्रो स्टेशन के ऊपर विकसित होने वाली इन सुविधाओं के लिए डीएमआरसी और दिल्ली नगर निगम के बीच एक समझौता हुआ है। इस परियोजना से न केवल एनसीआर के यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का भी बड़ा समाधान होगा।

मजेंटा लाइन

  • बाॅटनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क (चालू)- 39.271 किलोमीटर
  • कृष्णा पार्क से आरके आश्रम (निर्माणाधीन) -लगभग 27.93 किलोमीटर
  • इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक काॅरिडोर (प्रस्तावित)- 11.9 किलोमीटर
  • आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ काॅरिडोर (प्रस्तावित)- लंबाई 9.913 किलोमीटर
  • कुल-89 किलोमीटर

यह भी पढ़ें- मजलिस पार्क-मौजपुर से दिल्ली बनी 'रिंग मेट्रो' वाली पहली राजधानी, PM नरेंद्र मोदी 8 मार्च को करेंगे उद्घाटन

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली-मर्सिडीज करेंगे इंजीनियरिंग सिस्टम से जुड़ी नई तकनीकों पर रिसर्च, न्यू इंजीनियरिंग सिस्टम पर करेंगे काम

यह भी पढ़ें- दिल्ली ने खेली 'सेफ' होली: इस साल 2301 घट गए चालान, ड्रंकन ड्राइव के मामले भी हुए कम

यह भी पढ़ें- ट्रेनों में प्रयागराज से दिल्ली-मुंबई का सफर 'हाउसफुल', पुणे रूट पर भी मारामारी, बढ़ रही प्रतीक्षा सूची