विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो में विवादित पोस्टर लगाने पर एक्शन में पुलिस, FIR दर्ज कर शुरू की जांच

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:13 AM (IST)

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सरकार के काम पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिलने के बाद अज्ञात लोगों ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो।

दिल्ली मेट्रो।

HighLights

  1. दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मिले पोस्टर।

  2. सरकार के काम पर सवाल उठाने वाले पोस्टर जब्त।

  3. अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR, स्पेशल सेल जांच में।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में अवैध रूप से पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। 

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एक ट्रेन के अंदर सरकार के काम पर सवाल उठाने वाले दो पोस्टर मिलने से पुलिस हरकत में आ गई। दिल्ली पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, एफआईआर दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 और मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत दर्ज की गई है।

वहीं, पुलिस ने दोनों पोस्टरों को जब्त कर लिया है। इस मामले में स्पेशल सेल भी जांच कर रही है।