विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Metro: सुरक्षा कारणों से आज भी बंद रहेंगे जनपथ-राजीव चौक समेत ये 6 मेट्रो स्टेशन, DMRC ने दी जानकारी

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:53 AM (GMT+05:30)

दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन आज (12 अक्टूबर) सुरक्षा कारणों से सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद

HighLights

  1. आज 12 अक्टूबर को 6 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

  2. सुरक्षा कारणों से सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक।

  3. इंटरचेंज सुविधा सभी संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बीते दो दिनों से मेट्रो को लेकर परेशानी झेल रहे दिल्लीवालों को सोमवार यानी आज (12 अक्टूबर) को भी मेट्रो को लेकर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। आज भी दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

डीएमआरसी ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी है कि 'सुरक्षा कारणों से, 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 6 मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे।
 
इसके अलावा, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उसी अनुसार आवश्यक अपडेट साझा किए जाएंगे। हालांकि, सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज (ट्रेन बदलने की) सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कौन से हैं 6 मेट्रो स्टेशन जो रहेंगे बंद

  1. पटेल चौक
  2. जनपथ
  3. राजीव चौक
  4. मंडी हाउस
  5. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (केंद्रीय सचिवालय)
  6. बाराखम्बा रोड