दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम, रुक-रुककर हो रही बारिश से थमी यमुनापार की रफ्तार; कई रास्तों पर बुरा हाल
दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर हो रही बारिश से यमुनापार की सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर और ...और पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर लगा जाम। फोटो- पी. कुमार
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर हो रही धीमी वर्षा।
यमुनापार की सड़कों पर जलभराव से आवागमन बाधित।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम, लोगों को परेशानी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार रात से रुक-रुककर हो रही धीमी वर्षा के चलते दिल्ली में यमुनापार की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग और मंडावली सहित कई इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-1793341244376.webp)
पांडव नगर के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर जाम। फोटो- पी. कुमार
वहीं, पांडव नगर के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अभी जाम लग रहा है।

एनएच-9 पर पानी साफ करने कर्मचारी। फोटो- पी. कुमार

पटपड़गंज रोड। फोटो-पी. कुमार
-1793342247318.webp)
रामलीला मैदान के बाहर मुख्य मार्ग पर जमा हुआ वर्षा का पानी। फोटो- हरीश कुमार

लक्ष्मी नगर विकास मार्ग। फोटो- पी. कुमार
