दिल्ली नगर निगम का बड़ा कदम, जल्द ही राजस्व जिलों के नाम से जाने जाएंगे MCD के जोनल ऑफिस
दिल्ली नगर निगम के 12 जोन अब दिल्ली सरकार के राजस्व जिलों के अनुरूप नाम से जाने जाएंगे। प्रशासनिक एकरूपता ...और पढ़ें

एमसीडी मुख्यालय।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 12 जोन के नाम दिल्ली सरकार के राजस्व के जिलों के अनुरूप होंगे। प्रशासनिक कार्यों में एकरुपता और सीमा विवादों को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार ने जिलों का पुनगर्ठन और सीमांकन किया था।
इसके बाद एमसीडी के जोन के नाम भी उसी अनुरूप किए जाने हैं। इसके लिए अगामी निगम की स्थायी समिति की बैठक में जिलों के अनुरूप निगम जोन के नाम करने का प्रस्ताव आएगा। स्थायी समिति और सदन से मंजूरी के बाद एमसीडी जोन का नाम जिलों के अनुरूप हो जाएगा।
सभी 10 जोन के नाम बदले जाएंगे
निगम के अनुसार दिल्ली सरकार ने इस संबंध में एमसीडी को पत्र लिखा था। इसके बाद निगम ने 12 में से 10 जोन के नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार किया है। फिलहाल दक्षिणी और पश्चिमी जिला छोड़कर सभी 10 जोन के नाम बदले जाएंगे।
इसमें नरेला जोन का नाम आउटर नार्थ किए जाने का प्रस्ताव है तो वहीं सिविल लाइंस जोन का नाम नार्थ, रोहिणी का नार्थ वेस्ट, केशवपुरम का सेंट्रल नार्थ, सिटी एसपी जोन का नाम ओल्ड दिल्ली, करोल बाग जोन का नाम मध्य नजफगढ़ जोन का नाम दक्षिणी-पश्चिम, सेंट्रल जोन का नाम दक्षिण-पूर्व, शाहदरा दक्षिण का नाम पूर्वी और शाहदरा (उत्तर) का नाम उत्तर-पूर्व जोन रखा जाएगा।
दिल्ली में कितने प्रशासनिक जिले हैं?
निगम अधिकारियों के अनुसार स्थायी समिति और सदन की मंजूरी के बाद प्रस्ताव गृहमंत्रालय अधिसूचना के लिए भेज दिया जाएगा। जिससे जोन के नाम बदल जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 13 प्रशासनिक जिले हैं। जबकि एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में 12 जोन आते हैं।
एक नई दिल्ली जिला नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में आता है। एमसीडी के 12 जोन में वार्ड समितियां हैं। जहां पर प्रशासनिक विभाग क्षेत्रीय स्तर पर हैं। इसका मुखिया वार्ड समिति का चेयरमैन होता है। जबकि उपायुक्त अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है।
