Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Delhi MCD Mayor Election Live: AAP की शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की नई मेयर, मनीष सिसोदिया बोले- गुंडे हार गये, जनता जीत गयी

Delhi MCD Mayor Election Live Updates: एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर तीन बैठकें असफल होने के बाद आज बुधवार को आयोजित सदन की चौथी बैठक में दिल्ली को नया मेयर मिला है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है।

By Abhishek TiwariWed, 22 Feb 2023 06:59 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi MCD Mayor Election Live Updates: मेयर चुनाव कराने को लेकर लगातार तीन बैठकों से बने गतिरोध के बाद अब आज बुधवार को दिल्ली को नया मेयर मिल गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने जीत दर्ज की है। वहीं, उप मेयर पद पर भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल को जीत मिली है। 

AAP's Shelly Oberoi elected Delhi Mayor

Read @ANI Story | https://t.co/AnaCNTj56b#ShellyOberoi #DelhiMayorElection #DelhiMayor #aamaadmiparty pic.twitter.com/zNdgqgLowf — ANI Digital (@ani_digital) February 22, 2023

AAP को 150 और भाजपा को मिले 116 वोट

मेयर पद के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय को 150 और भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले। शैली ओबेरॉय की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने बधाई देते हुए भाजपा पर हमला बोला है। 

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "गुंडे हार गये, जनता जीत गयी। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार।"


गुंडे हार गये, जनता जीत गयी.

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार.

AAP की पहली मेयर @OberoiShelly को भी बहुत बहुत बधाई. — Manish Sisodia (@msisodia) February 22, 2023

22 Feb 20235:06:28 PM
नई मेयर शैली ओबेरॉय ने शांति पूर्वक चुनाव के लिए किया धन्यवाद
blog images

 चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शैली ओबेरॉय ने कहा, सभी को धन्यवाद कि आज शांति पूर्वक चुनाव हुआ। ये दिल्ली की जनता की जीत। यह साबित हो गया है कि गुंडागर्दी हार गई सच्चाई जीत गई। साथ ही शैली ने कहा कि वो अगले तीन दिन तक लैंडफिल का दौरा करेंगी। वहीं, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद ने कहा कि उन पर दिल्ली की जनता के ख्वाबों को सच करने की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि 80 दिन बर्बाद हुए है। आने वाले 15 दिन में 80 दिन का काम पूरा करेंगे।

22 Feb 20234:58:35 PM
उप महापौर पद की जिम्मेदारी अब आप प्रत्याशी आले मोहम्मद के कंधों पर

आप प्रत्याशी आले मोहम्मद अब दिल्ली के नए उप महापौर होंगे। डिप्टी मेयर के चुनाव में कुल 265 वोट पड़े। आप प्रत्याशी आले मोहम्मद को 147 वोट मिले। उप महापौर पद के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग भी हुई। इस चुनाव के लिए सांसद गौतम गंभीर, मंदीप सिंह, अरिबा खान, नजिया दानिश, शगुफ्ता चौधरी, नाजिया खातुन, सबिला बेगम ने वोट नहीं डाले। 

22 Feb 20234:26:17 PM
उप मेयर पद पर भी AAP को मिली जीत

उप मेयर पद पर भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल ने जीत दर्ज की है। उप महापौर के लिए हुए चुनाव में कुल 265 वोट पड़े। आप प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल को 147 और भाजपा प्रत्याशी को 116 वोट मिले।

22 Feb 20234:16:16 PM
उप महापौर पद पर आप प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल जीते।

उप महापौर पद पर भी आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। आप के प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल ने जीत दर्ज कर ली है। 

22 Feb 20234:14:05 PM
शैली ओबरॉय को 10 साल बाद मिला AAP की 'सेवा का फल'

शैली ओबरॉय वर्ष 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं। 2020 तक शैली आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं। वह पहली बार पार्षद चुनी गई हैं।

22 Feb 20233:00:05 PM
MCD में लागू करेंगे सीएम केजरीवाल की 10 गारंटी- शैली ओबेरॉय

मेयर निर्वाचित होने के बाद मीडिया से बातचीत में शैली ओबेरॉय ने कहा, "सबसे पहले दिल्ली की तीनों सैनिटरी लैंडफिल साइट का दौरा करुंगी। तीन दिन में निगम की कार्यवाही को पटरी पर लाया जाएगा। एमसीडी को लेकर सीएम केजरीवाल की 10 गारंटी को हरसंभव लागू करेंगे।

22 Feb 20232:56:20 PM
आज की जीत जनता की जीत है- AAP

मेयर पद पर पार्टी को मिली जीत को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज की जीत जनता की जीत है। ये कहा जा सकता है कि गुंडे हार गए और जनता जीत गई। ईमानदारी, सच्चाई और शराफत की जीत हुई है।

22 Feb 20232:23:08 PM
अब उप मेयर पद के लिए होगी वोटिंग

मेयर पद पर आप की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय के जीत दर्ज करने के बाद अब उप मेयर पद के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले माना जा रहा था कि उप मेयर पद के लिए निर्विरोध चुनाव हो सकता है। 

22 Feb 20232:16:08 PM
शैली ओबेरॉय को जीत की बधाई- सिसोदिया

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दावा किया कि आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने जीत दर्ज की है।


22 Feb 20231:50:43 PM
Delhi MCD Mayor Election Live: मेयर चुनाव के लिए वोटिंग पूरी, वोटों की गिनती शुरू

दिल्ली मेयर चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। मेयर चुनाव में आप को 150 और भाजपा को 116 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के पार्षदों ने वोटिंग से खुद को अलग किया था। वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेयर प्रत्याशी के साथ एक और पार्षद को गिनती में मौजूद रहने के लिए बुलाया गया। 

22 Feb 202312:49:47 PM
अब दो केंद्रों पर होगा मतदान

 समय ज्यादा लगते देख अब दो मतदान केंद्रों से मेयर का चुनाव कराया जाएगा। आम आदमी पार्टी की मांग पर पीठासीन अधिकारी ने इसकी इजाजत दी है।

22 Feb 202312:34:48 PM
AAP के उप-मेयर पद के प्रत्याशी ने डाला वोट

Delhi Mayor Election: आम आदमी पार्टी (आप) के उप-मेयर पद के प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल ने मतदान किया। 

22 Feb 202311:44:36 AM
एक साल बाद दिल्ली को मिलने जा रहा मेयर- AAP

मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा, "आज एक साल बाद दिल्ली को अपना मेयर मिलने जा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि BJP बिना गुंडागर्दी किए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेगी और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाएगी।"

आज एक साल बाद Delhi को अपना Mayor मिलने जा रहा है।

हम उम्मीद करते हैं कि BJP बिना गुंडागर्दी किए SC के फ़ैसले का सम्मान करेगी और शांतिपूर्ण तरीक़े से चुनाव करवाएगी। pic.twitter.com/iz0l7Pu6ky

— AAP (@AamAadmiParty) February 22, 2023
22 Feb 202311:36:28 AM
भाजपा सांसदों ने पहले डाला वोट

सदन की बैठक शुरू होते ही पहले वोट डालने के लिए भाजपा सांसदों को बुलाया गया। इस बीच, भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, हंसराज हंस सहित अन्य मतदान किया। इसके बाद अब विधायकों को वोट डालने के लिए बुलाया गया है।

इस दौरान आप नेता मुकेश गोयल ने कहा कि उनकी एक पार्षद श्वेता निगम की तबीयत खराब है इसलिए उन्हें पहले वोट डालने दिया जाए। इस पर पीठासीन अधिकारी ने विधायकों के बाद वोट डालने की अनुमति दी। अब तक करीब 50 पार्षद अपना वोट डाल चुके हैं। 

22 Feb 202311:19:44 AM
MCD Mayor Election: कांग्रेस पार्षदों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

एमसीडी सदन की बैठक में कांग्रेस के पार्षद अभी तक नहीं आए हैं। वह मेयर चुनाव को लेकर होने वाली वोटिंग का बहिष्कार कर रहे हैं।

22 Feb 202311:19:43 AM
MCD Mayor Election: कांग्रेस पार्षदों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

एमसीडी सदन की बैठक में कांग्रेस के पार्षद अभी तक नहीं आए हैं। वह मेयर चुनाव को लेकर होने वाली वोटिंग का बहिष्कार कर रहे हैं।

22 Feb 202311:19:43 AM
MCD Mayor Election: कांग्रेस पार्षदों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

एमसीडी सदन की बैठक में कांग्रेस के पार्षद अभी तक नहीं आए हैं। वह मेयर चुनाव को लेकर होने वाली वोटिंग का बहिष्कार कर रहे हैं।

22 Feb 202311:19:29 AM
MCD Mayor Election: कांग्रेस पार्षदों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

एमसीडी सदन की बैठक में कांग्रेस के पार्षद अभी तक नहीं आए हैं। वह मेयर चुनाव को लेकर होने वाली वोटिंग का बहिष्कार कर रहे हैं।

22 Feb 202311:01:32 AM
Mayor Election: बैठक के लिए सदन में पहुंच रहे पार्षद
blog images

मेयर चुनाव को लेकर बैठक के लिए आप और भाजपा दोनों दलों के पार्षद एमसीडी सदन में पहुंच रहे हैं। वहीं, इस दौरान भाजपा विधायक की सदन में एंट्री को लेकर आप पार्षदों ने एतराज जताया है।

22 Feb 20239:58:20 AM
सदन की तैयारी पूरी, सुबह 11 बजे शुरू होगी बैठक

मेयर चुनाव के लिए सदन की बैठक के लिए निगम तैयार है। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। पार्षदों के वाहन को अधिकृत स्टीकर के माध्यम से ही निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में प्रवेश मिलेगा। कार्यकर्ताओं के लिए सिविक सेंटर के ए-ब्लॉक भूतल पर स्क्रीन लगाई गई है, जहां से वह सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। सदन की बैठक चौथे तल पर होगी।

22 Feb 20239:58:03 AM
अर्धसैनिक बल तैनात

हंगामे और किसी भी तरह की स्थिति पर नियंत्रण के लिए दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल की भी तैनाती रहेगी। सदन के भीतर सिविल डिफेंस वालंटियर्स तैनात रहेंगे। मतदान के लिए दो मतदान बूथ बनाए हैं। मेयर के चुनाव के लिए सफेद, उपमेयर के चुनाव के लिए हरी और स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी मत पेटी तय की गई है।

22 Feb 20239:38:21 AM
स्थायी समिति में कब्जे के लिए चाहिए 10 वोट

स्थायी समिति में 12 सदस्य तो 12 जोन से आते हैं, जबकि छह सदस्य सदन से चुनकर आते हैं। ऐसे में,स्थायी समिति के अध्यक्ष पद कब्जाने के लिए 18 में दस सदस्य चाहिए। भाजपा के पास पांच जोन में पूर्ण बहुमत है, जबकि नरेला जोन में बराबर का मुकाबला है और मध्य जोन में कांग्रेस ने समर्थन दिया, तो यह जोन भी वह जीत सकती है।

ऐसे में जोन से उसे सात सदस्य मिलने की उम्मीद है, जबकि तीन और सदस्य वह जिताना चाहती है, ताकि स्थायी समिति पर कब्जा कर सके। मनोनीत पार्षद वार्ड समिति में अध्यक्ष से उपाध्यक्ष व स्थायी समिति के सदस्य के लिए वोट कर सकते हैं, पर स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव में वोटिंग का अधिकार नहीं है।

22 Feb 20239:07:34 AM
दोनों दलों के नेता एक-दूसरे के पार्षदों के संपर्क में

सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के नेता एक-दूसरे के पार्षदों के संपर्क में हैं व अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की कोशिश में हैं। बुधवार को स्थायी समिति के सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में अगर भाजपा के तीनों प्रत्याशी जीत जाते हैं, तो भाजपा स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाने की लड़ाई में आ जाएगी। अभी तक मेयर चुनाव कराने को लेकर चल रही खींचतान के पीछे भी स्थायी समिति ही मुख्य वजह थी।

22 Feb 20238:25:45 AM
अब तक निगम में क्या क्या हुआ?

-4 दिसंबर, 2022 दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर आम चुनाव हुआ-7 दिसंबर को परिणाम में आप को बहुमत मिला। आप को 134, भाजपा को 104 और तीन निर्दलीयों के साथ कांग्रेस को नौ सीटें मिलीं
-छह जनवरी 2023 को निगम सदन की बैठक हुई जो कि पीठासीन अधिकारी की शपथ के बाद आप-भाजपा पार्षदों के हंगामे के चलते स्थगित हो गई
-24 जनवरी को फिर से बैठक हुई। इसमें पार्षदों का शपथग्रहण हुआ, लेकिन फिर हंगामे के चलते बैठक स्थगित हो गई
-26 जनवरी को आप ने महापौर चुनाव कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
-30 जनवरी को महापौर चुनाव के लिए निगम ने 10 फरवरी का प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा। दिल्ली सरकार की ओर से 3, 4 और छह फरवरी का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा गया
-एक फरवरी को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने महापौर चुनाव के लिए छह फरवरी की तारीख निर्धारित की
-तीन फरवरी सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को आम आदमी पार्टी ने वापस लिया
-6 फरवरी को महापौर चुनाव को लेकर तीसरी बैठक आयोजित हुई, लेकिन हंगामे के कारण बैठक को फिर स्थगित कर दिया गया
-छह फरवरी को महापौर चुनाव कराने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
-8 फरवरी को महापौर चुनाव को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल, दिल्ली सरकार, निगम और पीठासीन अधिकारी से जवाब मांगा
-9 फरवरी को दिल्ली नगर निगम के प्रस्ताव पर 16 फरवरी को चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उपराज्यपाल को भेज दिया है।

22 Feb 20238:12:35 AM
क्रास वोटिंग के आसार

दिल्ली में मेयर और उपमेयर चुनाव के बाद स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव भी बुधवार को होने वाले हैं। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि छह पदों के लिए भाजपा के तीन प्रत्याशियों की जगह आम आदमी पार्टी (आप) ने चार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। ऐसे में भाजपा और आप दोनों की तरफ से क्रॉस वोटिंग के आसार हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us