Move to Jagran APP

Delhi MCD चुनाव में BJP ने बदल डाले नौ घोषित प्रत्याशी, गुटबाजी से पार्टी को नुकसान

Delhi MCD Election 2022 कई नेताओं ने निर्दलीय नामांकन भरकर भाजपा उम्मीदवार की राह मुश्किल करने की घोषणा कर दी है। सांसदों पार्टी नेतृत्व और अन्य नेताओं के बीच गुटबाजी की वजह से न सिर्फ घोषित प्रत्याशियों के नाम बदलने पड़े बल्कि कार्यकारी जिला अध्यक्षों की घोषणा रद करनी पड़ी।

By Santosh Kumar SharmaEdited By: Prateek KumarPublished: Mon, 14 Nov 2022 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2022 09:37 PM (IST)
Delhi MCD चुनाव में BJP ने बदल डाले नौ घोषित प्रत्याशी, गुटबाजी से पार्टी को नुकसान
बड़े नेताओं की गुटबाजी की वजह से पार्टी को नुकसान।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। विवाद और विरोध के कारण नामांकन के अंतिम दिन भाजपा को घोषित प्रत्याशियों की सूची में बदलाव करना पड़ा है। नौ घोषित प्रत्याशियों की जगह नए लोगों को मैदान में उतारने का फैसला करना पड़ा। इस बदलाव का असर दूसरे वार्डों पर न पड़े इसलिए पार्टी के नेता इस संशोधन को छिपाने की कोशिश में लगे रहे। वहीं, टिकट न मिलने से नाराज कई वार्डों में बगावत शुरू हो गई है। कई नेताओं ने निर्दलीय नामांकन भरकर भाजपा उम्मीदवार की राह मुश्किल करने की घोषणा कर दी है। सांसदों, पार्टी नेतृत्व और अन्य नेताओं के बीच गुटबाजी की वजह से न सिर्फ घोषित प्रत्याशियों के नाम बदलने पड़े बल्कि कार्यकारी जिला अध्यक्षों की घोषणा रद करनी पड़ी।

loksabha election banner

पहली सूची जारी होने के बाद से ही शुरू हुआ था विवाद

भाजपा ने शनिवार रात को 232 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। कई सांसदों के साथ ही टिकट की उम्मीद लगाए नेता भी नाराजगी जता रहे थे। हर्ष विहार और सुंदर नगरी से ऐसे नेताओं को टिकट दे दिया गया जिनका दिल्ली के मतदाता सूची में नाम नहीं है।

कई लोगों ने की थी पार्टी नेतृत्व से शिकायत

कई लोगों ने टिकट बंटवारे पर प्रश्न उठाते हुए पार्टी नेतृत्व से इसकी शिकायत की थी, जिस कारण कई घंटे तक प्रत्याशियों की सूची पर रोक लगी रही थी। रविवार देर रात नौ वार्डों में बदलाव का फैसला किया गया। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के चार, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के तीन और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के दो वार्डों में प्रत्याशियों में बदलाव किया गया है।

कार्यकारी जिला अध्यक्षों को लेकर लड़ाई

भाजपा ने चार जिला अध्यक्षों को निगम चुनाव में उतारा है। वहीं, दो अध्यक्षों की पत्नी चुनाव मैदान में हैं। इनके चुनाव लड़ने से जिले में चुनाव प्रबंधन का काम बाधित न हो इसके लिए कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा की गई, लेकिन कुछ घंटों में ही नियुक्ति पत्र रद कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार मध्य रात्रि ट्वीट कर चांदनी चौक, नवीन शाहदरा, शाहदरा, महरौली, उत्तर पश्चिम और नजफगढ़ जिलों के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की।

विवाद बढ़ने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने रद की नियुक्ति 

बताते हैं सांसदों व अन्य नेताओं से चर्चा किए बिना जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई जिससे विरोध शुरू हो गया। सबसे ज्यादा विरोध महरौली जिला से आजाद सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का हुआ। तीन वर्ष पहले इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। कुछ दिनों पहले इनकी घर वापसी हुई है। इन्हें कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाने का सांसद रमेश बिधूड़ी ने विरोध किया। इसी तरह से अन्य कई नामों का विरोध था। विवाद बढ़ता देख प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे ट्वीट कर नियुक्ति रद करने की घोषणा कर दी।

Delhi Crime: अंडमान में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हरियाणा से कारोबारी गिरफ्तार

Ghaziabad: पति के मर्डर में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, 4 साल पहले महिला के आशिक ने घर मे ही दफना दिया था शव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.