Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर रोड-शो के जरिए CM केजरीवाल का शक्ति प्रदर्शन
2022 Delhi MCD Election दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए प्रचार जोर पकड़ चुका है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेता शुक्रवार शाम 5 बजे तक कई रैलियां और जनसभाएं करेंगे।
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस बुधवार को घोषणा पत्र जारी करेगी, जिसमें कई लोकलुभावनी योजनाओं का ऐलान हो सकता है। इससे पहले कांग्रेस हजारों की संख्या में RO देना का ऐलान कर चुकी है।
गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार चुका है। ऐसे में बुधवार से दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए रैलियों और जनसभाओं का दौर शुरू होने गया है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेता बुधवार को दिनभर विभिन्न स्थानों पर रैलियों और जनसभाओं के जरिये वार्ड प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस कड़ी में भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के सीएम भी चुनाव प्रचार करेंगे।
दिल्ली पुलिस ने जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो स्वरूप नगर के वार्ड -19 एमसीडी चुनाव के लिए AAP का उम्मीदवार है। आरोप है कि जोगिंदर एक वायरल वीडियो में डांस करते हुए अपनी रिवॉल्वर दिखा रहा है।
भाजपा के केंद्रीय मंत्री और अन्य बड़े नेता बुधवार को एक बार फिर से दिल्ली में 14 स्थानों पर रोड शो करके पार्टी के पक्ष में चुनावी हवा बनाने की कोशिश करेंगे। प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि 20 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने विजय संकल्प रोड शो निकाला था। उसके बाद से केंद्रीय मंत्री व अन्य बड़े नेता रोज अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाएं कर रहे हैं।
चांदनी चौक से सीएम का रोड-शो शुरू
बुधवार शाम चार बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो शुरू हुआ। चांदनी चौक के हंसराज कॉलेज से शुरू होकर अन्य विधानसभा मॉडल टाउन बुराड़ी होते हुए आगे बढ़ेंगे। इस दौरान सीएम केजरीवाल मतदाताओं से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट करने का अपील करेंगे।
नगर निगम चुनाव प्रचार में सीएम केजरीवाल का रोड-शो
नगर निगम चुनाव प्रचार में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को रोड शो किया। इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सीएम ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
दिल्ली कांग्रेस ने जारी किया एमसीडी चुनाव के लिए घोषणा पत्र
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत अन्य दिग्गज नेताओं ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें कई योजनाओं को लागू करने का ऐलान किया गया है।
कई राज्यों की सीएम भी करेंगे चुनाव प्रचार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बुधवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
गडकरी, सिंधिया सहित भाजपा के 14 बड़े नेता करेंगे रोड शो
बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डा. जितेंद्र सिंह, मीनाक्षी लेखी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, डा. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ, गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी, हंसराज हंस, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा के साथ प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अन्य नेता रोड शो करेंगे।
दिल्ली में 10 लाख लोगों को मिलेगा अपना आशियाना
धुआंधार प्रचार के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि जहां झुग्गी वहां मकान के तहत लोगों को घर दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 10 लाख लाभार्थी होंगे, जिनके पास घर नहीं है। इसके साथ ही अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के पीएम उदय के फैसले से करीब 50 हजार लोगों को फायदा होगा। दिल्ली में 2 करोड़ की आबादी में से 1.35 करोड़ नागरिक हमारी पुनर्विकास योजना से लाभान्वित होंगे।
पांच दिसंबर शाम साढ़े पांच बजे तक एग्जिट पोल दिखाने पर रोक
दिल्ली नगर निगम के चुनाव के पांच दिसंबर तक एग्जिट पोल दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
AAP के बहिष्कार की चेतावनी
यूनाईटेड हिंदू फ्रंट ने दिल्ली सरकार द्वारा मंदिरों के पुजारियों को वेतन देने की घोषणा न करने पर आम आदमी पार्टी (आप) के बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने तब तक क्षेत्र में पार्टी के विधायकों,पार्षदों व पदाधिकारियों का प्रवेश रोकने की अपील फ्रंट से जुडे़ लोगों व हिंदू समाज से की है।
अरविंद केजरीवाल कमलानगर में करेंगे जनसभा
आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कमलानगर इलाके में रैली करेंगे।
42 केंद्रों पर होगी मतगणना
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 42 केंद्र चुने हैं। एक मतगणना केंद्र में 4-6 वार्डों की मतगणना होगी।
250 वार्डों पर होगा 04 दिसंबर को मतदान
दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद वार्डों की संख्या 272 से घटकर 250 हो गई है। आगामी 04 दिसंबर को सभी 250 वार्ड पर मतदान होगा।
बेहतर भविष्य के लिए मतदान जरूर करें
महिला पहलवान दिव्या काकरान का कहना है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में दिल्ली के लोगों को खुलकर वोट करने चाहिए। यह न सोचे कि एक वाेट से क्या हो जाएगा, एक वोट में इतनी ताकत होती है कि सत्ता बदल देती है। एक वोट से हार व जीत के फैसले हो जाते हैं।
दिव्यांग मतदाता घर से ही दे सकते हैं वोट
दिल्ली में बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाता हैं। उनकी सहूलियत के लिए राज्य चुनाव आयोग ने उन्हें घर से वोट देने का विकल्प दिया हुआ है, लेकिन इसके लिए भी उन्हें चुनाव से पहले ही जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित करना पड़ेगा।