Delhi MCD Election 2022 Live: एमसीडी चुनाव पर रोक लगाने वाली याचिका पर विचार करने से SC ने किया इनकार
Delhi MCD Election 2022 Live दिल्ली नगर निगम के लिए चार दिसंबर को मतदान और नतीजे सात दिसंबर को आएंगे। आज चुनाव प्रचार का थम जाएगा। सभी राजनीति दलों के कार्यकर्ता मतदान के लिए घर-घर पर्ची पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi MCD Election 2022 Live Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर चार नवंबर से आचार संहिता लागू हुई है। जबकि सात नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। जब से राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों का प्रचार चल रहा था। आज शाम साढ़े पांच बजे यह प्रचार अभियान थम जाएगा। इसके बाद न तो राजनीतिक दल लाउडस्पीकर का प्रचार में उपयोग कर सकेंगे और न ही जनसभा कर सकेंगे।
चुनाव पर रोक वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव पर रोक लगाने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
Supreme Court refuses to entertain plea challenging Delhi High Court's order which refuses to stay the Municipal Corporation of Delhi (MCD) elections, scheduled to be held on December 4
The Supreme Court says the petition is infructuous as it noted the election is in 3 days. — ANI (@ANI) December 2, 2022
योग शिक्षकों को देंगे पिछले महीने की सैलरी
एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बिना नाम लिए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। मैंने क़सम खाई- मेरे दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूंगा। लोगों ने दिल खोल कर साथ दिया। आज योग शिक्षकों की पिछले महीने की सैलरी देंगे। जब तक आपका भाई जिंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी।"
इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज़ बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। मैंने क़सम खाई- मेरे दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूँगा। लोगों ने दिल खोल कर साथ दिया। आज योग शिक्षकों की पिछले महीने की सैलरी देंगे। जब तक आपका भाई ज़िंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 2, 2022
मनीष सिसोदिया मंडावली में किया रोड शो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नगर निगम चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मंडावली में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।
मुख्यमंत्री ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन: भाजपा
दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा बुधवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में योग प्रशिक्षकों को सम्मान राशि देने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। इसे लेकर भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया है।
मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे 30,000 सुरक्षाकर्मी
नगर निगम चुनाव के दिन विभिन्न मतदान केंद्रों पर 30,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं महत्वपूर्ण बूथों/संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस के साथ होमगार्ड, सीआरपीएफ कर्मी भी तैनात रहेंगे।
MCD चुनाव: मनोज तिवारी ने किया प्रचार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आज शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन नन्दनगरी व कोंडली वार्ड में पदयात्रा और विपिन बिहारी सिंह के लिये नुक्कड़ सभा कर लोगों से वोट की अपील की है।
आज प्रचार का अंतिम दिन है.. नन्दनगरी व कोंडली वार्ड में पदयात्रा और विपिन बिहारी सिंह के लिये नुक्कड़ सभा कर चुका हुँ.. #दयालपुर पहुँच रहा हुँ #Vote4BJP #BJP #BJPSweepingMCD pic.twitter.com/9r0B8BJCw2
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) December 2, 2022
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया रोड शो
दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने दिल्ली के मंडावली इलाके में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उल्लेखनीय है कि आज एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। मतदान प्रक्रिया चार दिसंबर को संपन्न होगी।
#WATCH | Union Minister and BJP leader Piyush Goyal holds a roadshow in Delhi's Mandawali area, ahead of MCD elections.
— ANI (@ANI) December 2, 2022
Campaigning for MCD elections will end today. pic.twitter.com/zpHcinyWko
UP और राजस्थान के होमगार्ड भी रहेंगे तैनात
निगम चुनाव में उत्तर प्रदेश के 10 हजार, जबकि राजस्थान के तीन हजार होमगार्ड तैनात रहेंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने के कारण आयोग ने यह निर्णय लिया है। आयोग की कोशिश चुनाव बिना हिंसा और निष्पक्ष तरीके से कराना है। इसलिए पिछले चुनाव के मुकाबले सुरक्षा के तीन गुणा अधिक प्रबंध किए गए हैं। चुनाव में दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती होगी।
आप और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
आप और कांग्रेस के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गांधीनगर विधानसभा से आप नेता तापसी प्रधान व सिम्मी वालिया, तिमारपुर विधानसभा से अजय मौर्या, विनोद अरोड़ा, ज्ञान बंसल राजू, तायल उदित अरोड़ा, अमर चौहान और कांग्रेस के अजय गुप्ता भाजपा में शामिल हुए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी कार्ड का कोई महत्व नहीं है, क्योंकि उन्होंने दिल्लीवासियों से किया वादा पूरा नहीं किया।
7 दिसंबर को भी रहेगा ड्राई डे
एमसीडी चुनाव की मतगणना के चलते सात दिसंबर को भी 24 घंटे के लिए ड्राई डे रहेगा। इस दिन भी शराब की बिक्री नहीं होगी। यह बंदी छह दिसंबर की रात 12 बजे से सात दिसंबर रात 12 बजे तक रहेगी।
#MCDElections2022 | Dry days declared in Delhi from 5.30pm on 2nd Dec to 5.30pm on 4th Dec and from 12am to 11pm on 7th Dec (date of counting): Government of Delhi
— ANI (@ANI) December 2, 2022
रविवार तक नहीं बिकेगी शराब
निगम चुनाव के कारण शुक्रवार शाम से रविवार शाम तक राजधानी में शराब की बिक्री नहीं होगी। बुधवार को भी शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली आबकारी विभाग ने यह घोषणा की है। सरकारी दुकानों, क्लबों, बार आदि में शराब नहीं मिलेगी। प्रतिबंध के दौरान शादी समारोह, बैंक्वेट हाल या किसी भी प्रकार के आयोजन में भी शराब पीने-पिलाने की इजाजत नहीं होगी।
आबकारी आयुक्त ने बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा कि दिल्ली आबकारी नियम-2010 के प्रविधानों के अनुसार दो दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे से चार दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे तक ड्राई डे होंगे। इसके बाद दुकानों क्लबों, बार आदि में पूर्व की तरह शराब मिल सकेगी।
कांग्रेस के प्रचार में उतरेंगी नगमा
नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस के लिए फिल्म अभिनेत्री और पार्टी नेता नगमा भी रोड शो और जनसभा करेंगी। प्रदेश पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वांहन 11 बजे से दोपहर एक बजे के दौरान वह पूर्वी दिल्ली में पटपडगंज विधानसभा के पटपडगंज गांव में रोड शो करेंगी। इसके बाद अपराहन तीन बजे उत्तरी बाहरी दिल्ली के भलस्वा जहांगीरपुरी में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
मतदान के लिए पर्ची वितरण में जुटे कार्यकर्ता
अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए राजनीतिक दलों के जमीनी कार्यकर्ता मतदान के लिए पर्ची वितरण में जुटे हुए हैं। घर-घर जाकर सदस्यों के परिवार की पर्चियों का लिफाफा और अपने प्रत्याशी की जानकारी कार्यकर्ता देने में जुटे हुए हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रमुख रुप से इस कार्य में जुटे हुए हैं। इनकी कोशिश हैं लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना भी है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। कर्मचारियों का प्रशिक्षण अंतिम दौर में हैं।
पदयात्रा करने पर होगी मनाही
पदयात्रा करने पर भी पूरी तरह मनाही होगी। हालांकि बंद कमरों में अदरुनी बैठक करने पर कोई मनाही नहीं होगी। साथ ही डोर टू डोर संपर्क भी प्रत्याशी कर सकते हैं। प्रचार अभियान थमने के बाद राजनीतिक दल इंटरनेट मीडिया से लेकर फोन काल, एसएमएस से मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।