विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 लाख लोगों के लिए जरूरी खबर, अब कमर्शियल वाहनों का दिल्ली में ही फिटनेस टेस्ट कराना होगा जरूरी

Published: Tue, 09 Jun 2026 11:37 AM (IST)

दिल्ली में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच अब दिल्ली में ही अनिवार्य होगी, जिसके लिए नौ स्वचालित फिटनेस सेंटर (एटीएस) बनाए जाएंगे।

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

HighLights

  1. दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य

  2. कुल नौ स्वचालित फिटनेस सेंटर (एटीएस) बनेंगे

  3. नंद नगरी और तेहखंड में पहले दो एटीएस तैयार

वी के शुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों की दिल्ली में ही फिटनेस जांच कराना अनिवार्य होगा, इसके लिए दिल्ली में नौ ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर (एटीएस) बनेंगे। जिन पर बगैर मानव हस्तक्षेप के व्यावसायिक वाहनों की फिटनेसस जांच हो सकेगी।

राजधानी को कब मिलेंगे फिटनेस सेंटर?

दिल्ली को इसी माह दो मिलने जा रहे हैं ऐसे ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर मिलने जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इनका शुभारंभ कर सकते हैं। नंद नगरी और तेहखंड में इन्हें तैयार किया गया है।

पूरी तरह ऑटोमेटेड इन सेंटर में एक साल में 72-72 हजार वाहनों की फिटनेस जांच करी जा सकेगी। ये दिल्ली ही नहीं देश के पहले ऐसे पूरी तरह ऑटोमेटेड सेंटर होंगे, जिनमें मानव हस्तक्षेप बिल्कुल नहीं हो सकेगा। डीटीसी इनका संचालन करेगी।

कहां-कहां बनेंगे ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर?

इन सेंटर में पूरी तरह से डिजिटल तरीके से ब्रेक, सस्पेंशन, हेडलाइट एलाइनमेंट, अंडरबाडी और उत्सर्जन की जांच की जाएगी। इस तरह दिल्ली में कुल नौ एटीएस बनेंगे।

इनमें अभी एक सेमी ऑटोमेटेड सेंटर झुलझुली में रहा चल है, इसे पूरी तरह ऑटोमेटेड किया जाएगा और बुराड़ी में नया सेंटर बनाने का काम चल रहा है, जबकि पांच अतिरिक्त सेंटर बवाना, गाजीपुर, सावदा घेवरा,जीटीके डिपो,दिचाऊं कलां में बनेंगे।

दिल्ली में कितने व्यावसायिक वाहन हैं?

डीटीसी ने इन पांच की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास फाइल भेजी है। इनके बनने के बाद दिल्ली से पंजीकृत वाहनों की दिल्ली में ही फिटनेस कराना अनिवार्य होगा। दिल्ली में सात लाख के करीब व्यावसायिक वाहन हैं।