विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोलियां, बचाने आई मौसी पर चाकू से किए वार; फरार बदमाशों की तलाश तेज

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:23 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि उसे ...और पढ़ें

फर्श बाजार इलाके में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक पर गोलियां चला दी।

फर्श बाजार इलाके में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक पर गोलियां चला दी।

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार में युवक को गोली मारी गई।

  2. पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

  3. बचाने आई मौसी पर चाकू से हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। फर्श बाजार इलाके में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक पर गोलियां चला दी। हाथ व पैर पर दो गोली लगने से युवक घायल हो गया। युवक को बचाने आई उसकी मौसी पर भी बदमाशों ने चाकू से वार कर दिए।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घायल हालात में जावेद व इसकी मौसी मुन्ना देवी को डाक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फर्श बाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जावेद अपने परिवार के साथ भीकम सिंह काॅलोनी में किराये पर रहता है। परिवार ने बताया कि सोमवार रात को जावेद घर पर था। जावेद दरवाजे पर ही बैठा था।

सीमापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन बदमाश आए और उन्होंने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर जब युवक की मौसी आई तो बदमाशों ने उसपर चाकू से वार कर दिए।