विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अगले दो दिनों तक बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, सरकार ने जारी किया आदेश

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:22 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Oct 2026 07:46 PM (GMT+05:30)

दिल्ली आबकारी विभाग ने 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की सभी दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है।

दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें। फाइल फोटो

दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब दुकानें बंद।

  2. आबकारी विभाग ने सुरक्षा कारणों से आदेश जारी किया।

  3. सभी सरकारी और निजी दुकानें प्रभावित होंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एक्साइज विभाग ने गुरुवार शाम अहम आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिन यानी 9 और 10 अक्तूबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

आबकारी विभाग के अनुसार, दो दिन दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L8 और L14 लाइसेंस वाली सारी रिटेल दुकानें बंद रहेंगी। इसका मतलब ये हुआ कि दो दिनों तक दिल्ली की सभी सरकारी और प्राइवेट दुकानें बंद रहेंगी।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 19.22.28

आदेश में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर बनाए रखने के लिए ये फैसला किया गया है।