होली से पहले दिल्ली में 40000 लड़कियां बनेंगी 'लखपति', सरकार देगी 100 करोड़ रुपये
दिल्ली सरकार होली से पहले 'लखपति बिटिया योजना' के तहत 40,000 लड़कियों को 100 करोड़ रुपये देगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ...और पढ़ें

मॉडल टाउन में आयोजित 'पहला वर्ष बदलाव का एक साल विकास का' जन चर्चा सम्मेलन को संबोधित करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। हजारों लड़कियां होली से पहले ‘लखपति’ बन जाएंगी। दिल्ली सरकार सोमवार को दिल्ली लाडली स्कीम , 2008 के तहत मैच्योरिटी अमाउंट देगी। इस कार्यक्रम में कई नई महिला-केंद्रित स्कीम भी लॉन्च की जाएंगी। जिन 40 हजार लड़कियों के लाडली अकाउंट मैच्योर हो गए हैं, उनके बैंक खाते में सीधे 100 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मॉडल टाउन में आयोजित ''पहला वर्ष बदलाव का एक साल विकास का'' जन चर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकार योजना शुरु करी थी, लेकिन उसका कुछ नहीं पता होता था। लाडली योजना भी इसी तरह का योजना बनाया गया था।
1.75 लाख बच्चियों तक इसका लाभ ही नहीं पहुंचा था, तो हमने उन्हें खोजा और पहले 30 हजार बच्चियों को 90 करोड़ रुपये दिए और अब 40 हजार बच्चियों को और 100 करोड़ देने जा रहे हैं। लाडली योजना को बंद करके हमने लखपति बिटिया योजना शुरु करी है। अब सवा लाख रुपये प्रत्येक बेटियों को मिलेगा जिससे उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी।
शकूरपुर में 260 करोड़ रुपये से शुरु हुए विकास कार्य
रेखा गुप्ता ने कहा कि शकूरबस्ती में 260 करोड़ रुपये के काम हो रहे हैं, त्रिनगर विधानसभा में 100 करोड़, मॉडल टाउन विधानसभा में 160 करोड़, आदर्श नगर में 120 करोड़ रुपये के काम सहित शालीमार बाग विधानसभा में भी करोड़ों रुपये के काम शुरु किया गया है। इतना ही नहीं वजीरपुर विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र में 750 करोड़ रुपये सिर्फ सड़के बनवाने के लिए पारित किए गए हैं।
इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से यूईआर-2 तक सड़क बनाने का काम हुआ शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्द्रलोक मेट्रो स्टेशन से यूईआर- 2 तक पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाने का काम शुरु हुआ है। होली में 17.5 लाख परिवारों को मुफ्त सिलेंडर देने का वायदा जो हमने किया था, उसके लिए 122 करोड़ रुपये की डीबीटी करने के लिए कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही है। दिल्ली की महिलाओं के लिए कल से पिंक कार्ड जारी किया जाएगा। जिससे बहने बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी।
'केजरीवाल न मानएं खुशी'
रेखा गुप्ता ने कहा की केजरीवाल अभी खुशी ना मनाएं अभी उन्हे स्कूल रूम घोटाले, मजदूरों के फर्जी बिल घोटाले, जलबोर्ड घोटाले, ईडी मामलों से लेकर शीशमहल घोटाले तक का जवाब देना है। इस मौके पर सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली ने सिर्फ एक साल में कई बदलाव देख लिया है। हमारे एमपी फंड के पैसे खर्च अभी तक नहीं हुए क्योंकि दिल्ली सरकार ने अपने प्रत्येक विधानसभा को 100 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए देकर एक नई कीर्तिमान साबित किया है।
सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रमों में जनता ने विशेष रूची दिखाई है और उसी कारण 23 फरवरी से आज तक लगभग 50 हजार से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता ओर 497 नागरिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए।
इस मौके पर दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, केशवपुरम जिलाध्यक्ष अजय खटाना, जिला प्रभारी राजेश भाटिया, डॉ. योगेश आत्रेय, सह प्रभारी सुरेश शर्मा समेत मंडल अध्यक्ष, महामंत्री अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए।
