Move to Jagran APP

जामा मस्जिद के संरक्षण का काम शुरू

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : ऐतिहासिक जामा मस्जिद के संरक्षण का काम शुरू हो गया है। भार

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 09:20 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2018 09:20 PM (IST)
जामा मस्जिद के संरक्षण का काम शुरू
जामा मस्जिद के संरक्षण का काम शुरू

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

loksabha election banner

ऐतिहासिक जामा मस्जिद के संरक्षण का काम शुरू हो गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) मुख्य गुंबद से पानी का रिसाव रोकने के साथ मस्जिद की छतों के संरक्षण का काम करेगी। साथ ही मुख्य द्वार पर मिट चुकी लिखावट और अक्षरों को फिर से उकेरा जाएगा। एएसआइ ने पहले गुंबद से ही काम शुरू किया है।

एएसआइ की ओर से जामा मस्जिद के संरक्षण का काम कोई 14 साल बाद शुरू हुआ है। वर्ष 2004 में भी कुछ काम हुआ था, लेकिन नियमित रखरखाव न होने से इस ऐतिहासिक मस्जिद के भविष्य पर संकट मंडराने लगा था। प्रमुख समस्या मुख्य गुंबद से पानी का रिसाव है। जो पिछले मानसून में काफी बढ़ गई थी। ऐसे में चिंतित शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एएसआइ को पत्र लिखकर संरक्षण का अनुरोध किया था। इसके बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने 362 वर्ष पुराने इस मस्जिद के संरक्षण का आश्वासन दिया था।

एएसआइ के संरक्षण में गुंबद में चिंहित उन संगमरमर के पत्थरों को बदला जाना है। जिनकी उम्र समाप्त हो चुकी है। इसी तरह दरारों को भरने के साथ अपनी जगह से खिसक गए पत्थरों को फिर से उनको स्थान पर लाना है। यह गुंबद के ऊपरी और नीचे के भाग दोनों में होगा। गुंबद की दीवार के ऊपर और नीचे दोनों ओर पत्थर लगाया हुआ है।

जामा मस्जिद में सलाहकार समिति के महासचिव तारीक बुखारी ने बताया कि नियमित तौर पर देखरेख न होने से मस्जिद को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में इसे आगे सैकड़ों साल तक जिंदा रखना है तो वर्षो नियमित काम की आवश्यकता है, लेकिन अभी कोई 10 दिन के काम होने के बाद से पिछले 15 दिनों से काम बंद है। इस संबंध में एएसआइ के एक अधिकारी ने मजदूरों की कमी को समस्या बताया। साथ ही कहा कि जल्द ही काम में तेजी लाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.