विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'साहब मैंने हीना को मार दिया...', लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचा पति

Published: Wed, 15 Apr 2026 12:33 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक व्यक्ति ने घरेलू झगड़ों से तंग आकर अपनी पत्नी हीना की गला घोंटकर ...और पढ़ें

पति ने की हीना की हत्या फिर थाने में किया सरेंडर। फोटो- एआई जनरेटेड और हीना की फाइल फोटो

पति ने की हीना की हत्या फिर थाने में किया सरेंडर। फोटो- एआई जनरेटेड और हीना की फाइल फोटो

HighLights

  1. पति ने घरेलू झगड़ों से तंग आकर पत्नी की हत्या की।

  2. हत्या के बाद आरोपी पति दीपक ने थाने में आत्मसमर्पण किया।

  3. प्रेम विवाह करने वाले दंपती के बीच विवाद के बाद वारदात हुई।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से बुधवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने न सिर्फ पति-पत्नी के रिश्तों पर सवाल उठा दिया है बल्कि आज के दौर में लोगों में घटती सहनशीलता पर भी सवाल उठाता है।

पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक युवक ने घरेलू झगड़ों से परेशान होकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पति खुद थाने पहुंच गया और बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है।

हीना और दीपक की हुई थी लव मैरिज

मृतका की पहचान हीना के रूप में हुई है। वेलकम थाना की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपी पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

हीना अपने परिवार के साथ जनता कॉलोनी में रहती थी। परिवार में पति दीपक व अन्य सदस्य हैं। परिवार का कहना है कि दंपती ने प्रेम विवाह किया था।

मंगलवार रात दंपती के बीच घरेलू मामलों को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में पति ने पत्नी का गला दबा दिया। आरोपी सीलमपुर क्षेत्र में पूड़ी सब्जी बेचता है।