विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आज से शुरू होगी हॉट एयर बैलून राइड, बांसेरा पार्क में 150 फीट ऊंचाई की रोमांचक सैर

Published: Sat, 29 Nov 2025 04:48 AM (GMT+05:30)

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! बांसेरा पार्क में आज से हॉट एयर बैलून राइड शुरू हो रही है। पर्यटक 150 फीट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. दिल्ली में हॉट एयर बैलून राइड शुरू

  2. बांसेरा पार्क में 150 फीट की ऊंचाई

  3. दिल्ली के नज़ारों का रोमांचक अनुभव

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्लीवासी शनिवार से सराय काले खा स्थित बांसेरा पार्क में हाट एयर बैलुन की सवारी का आनंद ले सकेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में वीके सक्सेना ने इसी पार्क में इसका ट्रायल कराया था और इसकी सवारी भी की थी।

डीडीए ने जुलाई में यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कामनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और यमुना तट पर असिता और बांसेरा में स्थित दो अन्य स्थलों सहित चार स्थानों पर इन गतिविधियों के संचालन के लिए अंतिम रूप दिया था। 150 फीट तक की ऊंचाई पर उड़ान भरने के लिए प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत 3000 रुपये होगी, जिसमें कर शामिल नहीं होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राइड सात से 12 मिनट की होंगी व प्रत्येक यात्रा में चार लोग इसमें बैठ सकेंगे प्रतिदिन चार घंटे की उड़ान की अनुमति होगी।