मंत्री परवेश वर्मा पर थप्पड़ मारने का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने मंत्री परवेश वर्मा पर थप्पड़ मारने के आरोप के मामले में पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा के थप्पड़ मारने वाले मामले में उच्च न्यायालय ने पुलिस से स्थिति रिपोर्ट तलब की है। वीडियो ग्रैब
HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से स्थिति रिपोर्ट तलब की।
मंत्री परवेश वर्मा पर थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप।
याचिकाकर्ता ने पुलिस सुरक्षा और स्वतंत्र जांच मांगी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा के थप्पड़ मारने वाले मसले पर उच्च न्यायालय ने पुलिस से स्थिति रिपोर्ट तलब की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री ने उसके साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारा था। याचिका में पुलिस सुरक्षा और अपने आरोपों की स्वतंत्र जांच की भी मांग की गई है।
