यूके जाने की अनुमति मांगने वाली नताशा नरवाल की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू की पूर्व छात्रा नताशा नरवाल की यूके यात्रा की अनुमति मांगने वाली याचिका पर दिल्ली ...और पढ़ें

जेएनयू की पूर्व छात्रा व दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में आरोपित नताशा नरवाल। सौ. सोशल मीडिया
HighLights
नताशा नरवाल ने यूके यात्रा की अनुमति मांगी।
हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया।
निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एकेडमिक काॅन्फ्रेंस और रिसर्च के काम के लिए यूनाइटेड किंगडम जाने की इजाजत की मांग वाली जेएनयू की पूर्व छात्रा व दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में आरोपित नताशा नरवाल की याचिका पर हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश देते हुए सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी।
नताशा नरवाल ने ट्रायल कोर्ट के छह अक्टूबर के आदेश को चुनौती दी है। कोर्ट ने कहा था कि विदेश यात्रा का अधिकार पूरी तरह से नहीं मिलता और गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत कार्यवाही का लंबित होना एक अहम बात है। नरवाल ने दो नवंबर से एक दिसंबर तक यूके जाने की अनुमति देने की मांग की है।
