विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हर नागरिक की जिंदगी कीमती', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जताई चिंता

Published: Thu, 16 Jul 2026 12:17 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:24 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के स्वास्थ्य याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हर नागरिक का जीवन कीमती है और सरकार को उसकी सुरक्षा करनी चाहिए।

HighLights

  1. हर नागरिक का जीवन कीमती, सरकार सुरक्षा करे: हाई कोर्ट

  2. सोनम वांगचुक की दैनिक चिकित्सीय निगरानी का निर्देश

  3. केंद्र ने बताया, वांगचुक का नियमित मेडिकल चेक-अप होता है

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के स्वास्थ्य से जुड़ी याचिका पर गुरुवार को सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर चिंता जताते हुए कहा कि हर नागरिक की जिंदगी कीमती है और सरकार को इसकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि सोनम वांगचुक का प्रतिदिन मेडिकल चेक-अप होता है और उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी रेगुलर तौर पर शेयर की जाती है।

Sonam Wangchuk

एसजी के आश्वासन पर कोर्ट ने निर्देश दिया कि सोनम वांगचुक की मेडिकल स्थिति की रोजाना क्लिनिकल निगरानी की जाए और डाक्टरों की सलाह के आधार पर जरूरत पड़ने पर कोई भी मेडिकल मदद दी जाए। उक्त निर्देश के साथ कोर्ट ने जनहित याचिका का निपटारा कर दिया।

सोनम मानचुंग के अनशन को लेकर पुलिस सतर्क

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम मानचुंग को लेकर दिल्ली पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए एलान किया है कि मानसून सत्र से पहले उन्हें समर्थन करने वाले लोग और राजनीतिक पार्टियों के नेता 20 जुलाई को जंतर मंतर पर पहुंचे।

उसे देखते हुए पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। सोनम वांगचुक की तबियत भी बिगड़ रही है जिससे हो सकता है पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से हटाकर किसी अस्पताल में भर्ती करा दे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

यह भी पढ़ें- 'खतरे में सोनम वांगचुक की जान', जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के बीच दिल्ली HC में PIL; अनशन तुड़वाने की मांग