विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती कार से कोर्ट की सुनवाई में शामिल होना पड़ा महंगा, हाई कोर्ट ने वकील पर लगाया एक लाख का जुर्माना

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:50 PM (IST)

अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए शुरू की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा के नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली हाई कोर्ट ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. वकील पर चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होने पर जुर्माना।

  2. दिल्ली हाई कोर्ट ने नियमों के उल्लंघन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

  3. अदालत ने इसे कोर्ट की मर्यादा और कार्यवाही में बाधा माना।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अधिवक्ताओं से लेकर वादियों की सुविधा के लिए शुरू की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा के नियमों की अनदेखी करना एक अधिवक्ता को भारी पड़ गया। चलती कार से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल होने पर अदालत ने एक अधिवक्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

अदालत ने कहा कि अधिवक्ता का व्यवहार नियमों का उल्लंघन था। न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने कहा कि वर्चुअल सुनवाई की सुविधा की सराहना की जाती है, लेकिन यह कोर्ट की मर्यादा या न्यायिक कार्यवाही में बाधा डालकर नहीं की जा सकती।

बैकग्राउंड का शोर डालते हैं कार्यवाही में बाधा

पीठ ने कहा कि इस अदालत को एक दिन में 70 से अधिक मामलों की सुनवाई करनी होती है और सुनवाई के दौरान बैकग्राउंड का शोर और हलचल कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालती है।

पीठ ने कहा कि उक्त तथ्यों को देखते हुए वादी के अधिवक्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। अदालत ने आदेश दिया कि यह धनराशि एक सप्ताह के अंदर दिल्ली हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी में जमा कराई जाए।