विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सार्वजनिक स्थलों पर 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के लगे पोस्टर

Published: Tue, 11 Aug 2026 03:12 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं।

बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं। 

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट जारी।

  2. 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगे।

  3. पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राजधानी की सुरक्षा-व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया है।

सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने के अलावा पुलिस ने आम लोगों को भी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाने की तैयारी की है। इसी क्रम में राजधानी के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं।

NCR News - 2026-08-11T151215.288

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में लाल किला पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दौरान तैनात अर्ध सैनिक बल जवान। फोटो सौजन्य- हरीश कुमार

पोस्टर में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े नाम शामिल

इन पोस्टरों में ऐसे आतंकियों की तस्वीरें और पहचान संबंधी जानकारी दी गई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े रहे हैं और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि सार्वजनिक स्थानों पर इनकी तस्वीरें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जा सके।

पोस्टर में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल के नाम शामिल हैं। वहीं अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं।

खालिस्तानी संगठनों से जुड़े नाम भी शामिल

मोस्ट वांटेड सूची में विभिन्न खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्ध भी शामिल हैं। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा, खालिस्तान टाइगर फोर्स से अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा जैसे नाम प्रमुख हैं।

संदिग्ध दिखे तो तुरंत दें सूचना

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान राजधानी में सुरक्षा चुनौती बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर खुद कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पुलिस ने पोस्टरों पर कंट्रोल रूम का नंबर 112 और स्पेशल सेल के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस के मुताबिक विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उचित इनाम भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Delhi Metro के यात्री ध्यान दें! 16 अगस्त तक स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती, लग सकती हैं लंबी कतारें

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर हाईटेक सुरक्षा का घेरा, 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात; बस 35 सेकंड में होगी अपराधी की पहचान