'स्कूल ड्रेस के बदले नकद पैसे देना मनमाना नहीं', दिल्ली हाई कोर्ट ने रेखा सरकार फैसला रखा बरकरार
दिल्ली हाई कोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) के छात्रों को स्कूल ड्रेस के ...और पढ़ें

HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले पर मुहर लगाई।
EWS छात्रों को ड्रेस के बदले नकद सहायता मिलेगी।
कोर्ट ने फैसले को मनमाना नहीं माना, सरकार को राहत।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने रेखा सरकार को राहत देते हुए उनके एक फैसले पर मुहर लगाई है। यह मामला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को ड्रेस के बदले कैश देने का है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान माना है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) श्रेणियों के छात्रों को स्कूल की यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता प्रदान करने के दिल्ली सरकार के फैसले को 'पूरी तरह से मनमाना, सनकभरा' नहीं कहा जा सकता है।
