'कॉकरोचों' के प्रदर्शनों से त्रस्त व्यापारी पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, जज से की राहत दिलाने की अपील; जानें कब होगी सुनवाई?
राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

'कॉकरोचों' के प्रदर्शनों से त्रस्त व्यापारी पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
कनॉट प्लेस में सीजेपी प्रदर्शन के खिलाफ याचिका दायर।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई पर सहमति दी।
व्यापारियों ने व्यापार और कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई।
विनित त्रिपाठी, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में शुक्रवार को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
व्यापारियों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन पुरी ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मामले का उल्लेख किया और कोर्ट ने मामले पर दिन में सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की है।
उन्होंने तर्क दिया कि अगर इसे नहीं रोका गया तो व्यापारी पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में इस प्रदर्शन को रोका जाना चाहिए।
याचिकाकर्ता व्यापारियों का कहना है कि कनॉट प्लेस दिल्ली का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है और त्योहारी सीजन में इस तरह के प्रदर्शन से व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। ग्राहकों की आवाजाही बंद हो जाएगी और कानून-व्यवस्था की समस्या भी पैदा हो सकती है।
