विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सत्य निकेतन में इमारत का गिरना लापरवाही और आपराधिक व्यवहार का नतीजा', दिल्ली हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:02 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लापरवाही और आपराधिक व्यवहार का नतीजा बताया। अदालत ...और पढ़ें

सत्य निकेतन में इमारत के गिरने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। फाइल फोटो

सत्य निकेतन में इमारत के गिरने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने सत्य निकेतन घटना पर तल्ख टिप्पणी की।

  2. इमारत गिरना लापरवाही और आपराधिक व्यवहार का सीधा नतीजा।

  3. छोटे जिलों से आए छात्रों के सपने इस घटना में बिखर गए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सत्य निकेतन में इमारत के गिरने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्था पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि सत्य निकेतन में इमारत का गिरना लापरवाही व आपराधिक व्यवहार का नतीजा था। इस घटना में मारे गए छात्रों को लेकर दुख प्रकट करते हुए अदालत ने कहा कि देश के छोटे-छोटे जिलों से छात्र उम्मीदों और सपनों के साथ दिल्ली आए थे, लेकिन वे सब टूटकर बिखर गए।