विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमित शाह-राहुल गांधी पर FIR की मांग खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने ठुकराई जनहित याचिका

Published: Wed, 15 Jul 2026 01:04 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(दा) को लागू न करने के लिए अमित शाह और राहुल ...और पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हिट एंड रन कानून लागू न करने का मामला

  2. अमित शाह, राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग थी

  3. दिल्ली हाई कोर्ट ने जनहित याचिका खारिज की

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय न्याय संहिता- 2023 की धारा 106(दा) को लागू नहीं करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।

राजनीतिक मुद्दा न बनाएं- कोर्ट

याचिकाकर्ता व अधिवक्ता रितु गौबा ने अदालत के समक्ष जब राजनीति संदर्भ व राजनेताओं के उदाहरण देना शुरू किया तो मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने मौखिक टिप्पणी की कि इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं।

याचिका खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि किसी प्रविधान को लागू करने पर चर्चा करना केंद्र सरकार के हित में है और इसलिए सरकार को जब भी उचित और सही लगे, तब अधिसूचना जारी करनी चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि किसी ऐसी अधिसूचना के न होने पर, प्रविधान को लागू करने के लिए याचिकाकर्ता की अपील को मंजूरी नहीं दी जा सकती।

यह भी पढ़ें- अनुमति पर 'किचकिच': कांग्रेस बोली- 10 जुलाई को मिली थी मंजूरी, प्रशासन ने अब पीछे खींचे कदम