विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने गाजीपुर मुर्गा मंडी के अवैध कटान को बताया 'भयानक', MCD-अधिकारियों को अवमानना की चेतावनी

Published: Thu, 29 Jan 2026 04:01 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने गाजीपुर मुर्गा मंडी में पक्षियों के अवैध कटान को "भयानक" बताया। कोर्ट ने 2018 के आदेश ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने गाजीपुर मुर्गा मंडी में पक्षियों के अवैध कटान को "भयानक" बताया। प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली हाई कोर्ट ने गाजीपुर मुर्गा मंडी में पक्षियों के अवैध कटान को "भयानक" बताया। प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को गाजीपुर मुर्गा मंडी में मुर्गियों और दूसरे पक्षियों के लगातार हो रहे अवैध कत्ल को "भयानक" बताया। कोर्ट ने इलाके की तस्वीरें देखीं और सवाल किया कि क्या गाजीपुर मार्केट में ऐसे कत्ल पर रोक लगाने वाले 24 सितंबर, 2018 के उसके आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।

कोर्ट ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस प्रथा को रोका जाए। कोर्ट ने ये टिप्पणियां कीं और पशु कल्याण कार्यकर्ता गौरी मौलेखी द्वारा दायर एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश जारी किया।

याचिका में कोर्ट के 2018 के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया गया था। कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (MCD) और अन्य एजेंसियों को पिछले आदेशों का पालन न करने के आरोप वाली अवमानना याचिका पर दो हफ़्ते के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, तो अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: चिराग दिल्ली में भयानक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला; मौके पर मौत