पहलवान विनेश फोगाट को राहत, हाईकोर्ट ने WFI को दो हफ्ते में शो-कॉज नोटिस पर फैसला लेने का दिया निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को पहलवान विनेश फोगाट के शो-कॉज नोटिस पर दो हफ्ते में फैसला लेने का निर्देश दिया है।

खिलाड़ी का मानसिक रूप से तनावमुक्त होना जरूरी।
HighLights
हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट पर फैसला लेने को कहा।
शो-कॉज नोटिस पर दो हफ्ते में निर्णय लेने का निर्देश।
खिलाड़ी की मानसिक तैयारी पर अनिश्चितता का असर।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को राहत देते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को 'कारण बताओ नोटिस' पर दो सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि डब्ल्यूएफआई ने विनेश फोगाट को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया हुआ है।
जस्टिस अमित महाजन ने सुनवाई के दौरान कहा कि अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर बनी अनिश्चितता एक खिलाड़ी की मानसिक तैयारी पर असर डाल सकती है।
इसके आगे कोर्ट ने टिप्पणी की कि प्रतिस्पर्धी आयोजनों में भाग लेने के लिए एक खिलाड़ी का मानसिक रूप से फिट और स्ट्रेस-फ्री होना जरूरी है, ताकि उसका प्रदर्शन प्रभावित न हो।
खबर अपडेट हो रही है...
