विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर्ष फायरिंग से महिला की मौत के मामले में पूर्व भाजपा विधायक राजू सिंह को राहत नहीं, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:23 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने हर्ष फायरिंग में महिला की मौत के मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व ...और पढ़ें

बिहार के साहिबगंज के पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह की सजा पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इंकार कर दिया। फाइल फोटो

बिहार के साहिबगंज के पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह की सजा पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इंकार कर दिया। फाइल फोटो

HighLights

  1. पूर्व विधायक राजू सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका

  2. हर्ष फायरिंग में महिला की मौत मामले में दोषी

  3. अदालत ने सजा पर रोक लगाने से किया इनकार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला की मौत के मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के साहिबगंज के पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह की सजा पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इंकार कर दिया। मंगलवार को अदालत ने सजा पर रोक लगाने की मांग वाली पूर्व विधायक की याचिका खारिज कर दी। 31 दिसंबर, 2018 को जश्न में की गई फायरिंग से हुई मौत के मामले में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया था।