300 रुपये के विवाद में खूनी हमला: दिल्ली में हेयर ड्रेसर ने कैंची से दो युवकों को किया घायल, एक ICU में भर्ती
पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में 300 रुपये के मामूली विवाद को लेकर एक हेयर ड्रेसर ने कैंची और उस्तरे ...और पढ़ें

हेयर ड्रेसर पर हमला। (AI Generated Image)
HighLights
300 रुपये के लेनदेन पर हेयर ड्रेसर ने किया हमला।
कैंची और उस्तरे से दो युवक गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने आरोपी हेयर ड्रेसर को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र के मिलन गार्डन में मामूली पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 300 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में एक हेयर ड्रेसर ने कैंची और उस्तरे से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय नदीम की इलाके में हेयर ड्रेसिंग की दुकान है। उसका मंथन मिश्रा और श्लोक मिश्रा से तीन सौ रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को श्लोक ने जब तीन सौ रुपये मांगे थे।
मौके से फरार हुआ आरोपी
आरोप है कि नदीम ने गुस्से में श्लोक पर कैंची से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए मंथन पर भी उस्तरे से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में चोट आई।
घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, जहां श्लोक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि मंथन की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर राजीव नगर इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार का हमला, बुजुर्ग की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
यह भी पढ़ें- अंडा फेंकने के मामूली विवाद में डुमरियागंज में बवाल, शादी समारोह में मारपीट, अस्पताल में दोबारा हमला
