विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 5 करोड़ का माल जब्त, बिना पेपर मिले 50 टन स्क्रैप पर GST टीम की बड़ी कार्रवाई

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:01 PM (IST)

दिल्ली जीएसटी विभाग ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 5 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 50 टन माल जब्त किया ...और पढ़ें

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के कॉपर स्क्रैप समेत लगभग 50 टन माल की खेप जब्त किया गया है।

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के कॉपर स्क्रैप समेत लगभग 50 टन माल की खेप जब्त किया गया है।

HighLights

  1. हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर 5 करोड़ रुपये का माल जब्त।

  2. जीएसटी विभाग ने 50 टन कॉपर स्क्रैप और अन्य सामान पकड़ा।

  3. बिना इनवॉइस, ई-वे बिल के अवैध परिवहन पर हुई कार्रवाई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने रेलवे अधिकारियों के समन्वय से कार्रवाई करते हुए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के कॉपर स्क्रैप समेत लगभग 50 टन माल की खेप जब्त की है।

विभाग को खुफिया जानकारी मिली थी कि रेलवे नेटवर्क के जरिए अनिवार्य दस्तावेजों, जैसे इनवॉइस और ई-वे बिल के बिना माल का परिवहन किया जा रहा है।

इसी सूचना के आधार पर विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, सरकार का लक्ष्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसी प्रभावी व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें कारोबार पारदर्शी तरीके से हो और प्रत्येक देय कर की वसूली सुनिश्चित हो।

यह खेप आंध्र प्रदेश के रेणिगुंटा से रवाना हुई ट्रेन के जरिए लाई गई थी और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने करीब 25 टन कॉपर स्क्रैप जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा करीब 25 टन मिश्रित स्क्रैप, कपड़े और अन्य सामान भी मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। इस प्रकार पकड़े गए माल का कुल अनुमानित मूल्य करीब 5 करोड़ रुपये है।