विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: सरकारी वाहनों के लिए PUC प्रमाणपत्र अनिवार्य, 10 अप्रैल तक नवीनीकरण का निर्देश

Published: Thu, 09 Apr 2026 06:24 AM (IST)

दिल्ली सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है, जिसमें बताया गया है कि वैध ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है। इमेज एआई

दिल्ली सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है। इमेज एआई

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्रों के बगैर दिल्ली में चलने वाले सरकारी वाहन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है। दिल्ली सरकार ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर बताया है कि बगैर पीयूसी प्रमाणपत्र के सरकारी वाहनों को न चलाने के संबंध में सभी विभागों को आदेश जारी किया गया है।

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग दाखिल की गई स्थिति रिपोर्ट में कहा है कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम-1989 के नियम 115 के प्रविधानों के अनुसार प्रत्येक मोटर वाहन के लिए वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य है और दिल्ली सरकार के अधीन सभी विभाग/कार्यालय को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सरकारी उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी वाहनों, चाहे वे सरकारी स्वामित्व वाले हों या किराए पर लिए गए हों, सभी के पास हर समय पीयूसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सात अप्रैल को जारी आदेश में वैध पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना किसी भी वाहन को आधिकारिक कार्य के लिए तैनात नहीं करने का आदेश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि सभी विभागों को पीयूसी प्रमाणपत्रों का समय पर नवीनीकरण सुनिश्चित करना होगा और इस संबंध में आवश्यक रिकॉर्ड भी मेनटेन करना होगा।

डेडलाइट जारी

आदेश में कहा गया है कि 10 अप्रैल 2026 तक ऐसे सभी वाहनों के लिए वैध पीयूसी प्रमाणपत्र प्राप्त करने या नवीनीकरण करने का आदेश दिया गया है। दिल्ली सरकार ने उक्त रिपोर्ट आवेदनकर्ता जितेंद्र महाजन के आवेदन पर एनजीटी के पूर्व आदेश पर दाखिल की है। आवेदनकर्ता ने कहा था कि दिल्ली में सरकारी वाहन बगैर पीयूसी के चल रहे हैं और इससे वायु प्रदूषण हाे रहा है।

यह भी पढ़ें: GST विभाग में बड़े अधिकारियों की अनुपस्थिति, CM रेखा गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण; कारण बताओ नोटिस जारी