विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब MCD के तीन और नालों की सफाई करेगी दिल्ली सरकार, जलभराव को लेकर अधिकारियों में बढ़ी चिंता

Published: Sat, 23 May 2026 04:29 AM (IST)

दिल्ली सरकार ने सफाई के स्तर को बेहतर बनाने और तकनीक का उपयोग करने के उद्देश्य से एमसीडी के तीन ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार तीन और नालों की सफाई कराएगी।

दिल्ली सरकार तीन और नालों की सफाई कराएगी।

HighLights

  1. दिल्ली सरकार ने तीन और नालों की सफाई ली।

  2. गीता कॉलोनी, डाबड़ी, सेवा नगर नाले शामिल हैं।

  3. सफाई शुरू न होने से एमसीडी चिंतित है।

निहाल सिंह, नई दिल्ली। सफाई का स्तर बढ़ाने और तकनीक का उपयोग कर उसे बेहतर तरीके से सफाई सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी के तीन और नालों की सफाई का जिम्मा दिल्ली सरकार के पास चला गया है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और सीएम के हस्तक्षेप से ऐसा हुआ है।

इसके पीछे दिल्ली सरकार का उद्देश्य नालों की सफाई को बेहतर करना है। साथ ही जहां तक संभव को तकनीक का उपयोग कर उसे साफ करना है। जिन तीन नालों की सफाई का जिम्मा एमसीडी से दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और लोक निर्माण के पास पास गया है।

उसमें पूर्वी दिल्ली का गीता कालोनी एसडीएम आफिस से लेकर कड़कड़ी मोड़ तक का करीब तीन किलोमीटर नाला और इसी प्रकार डाबड़ी नाले का ढका हुआ हिस्सा और सेवा नगर बस डिपो वाला (1.2 किलोमीटर) पास ढका हुआ नाले का हिस्सा शामिल है। इसमें कड़कड़ी मोड वाला नाला पीडब्ल्यूडी को दिया गया है जबकि शेष दो नाले सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को दिए गए हैं।

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार चूंकि यह ढके हुए नाले हैं और इसमें आधुनिक तकनीक की आवश्यकता और अतिरिक्त संसाधनों की जरुरत सफाई के लिए होती है। इसलिए दिल्ली सरकार से विभिन्न स्तरों पर हुई चर्चा के बाद इन नालों की सफाई का जिम्मा एमसीडी से लेकर दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों को सौंपा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वर्ष 2024 में नालों की सफाई में बहुनिकाय व्यवस्था होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती थी। इसे देखते हुए कोर्ट ने दिल्ली सरकार को 22 नालों की सफाई का और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी दी थी। अब सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग इनकी सफाई का कार्य करता है।

निगम के पास चार फिट तक चौड़े और गहरे नालों की सफाई का ही जिम्मा है। फिलहाल निगम के पास 710 नाले हैं। जिनकी सफाई के लए एमसीडी ने इस वर्ष 35 करोड़ का बजट निर्धारित करके काम शुरू किया हुआ है।

अभी तक नहीं हुई सफाई शुरू, एमसीडी अधिकारी चिंतित

वैसे तो विभिन्न बैठकों में नालों उपरोक्त नालों की सफाई का जिम्मा दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को दे दिया गया लेकिन अभी तक सफाई न होने पर एमसीडी अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इसी को लेकर एमसीडी ने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर गीता कालोनी के नाले की सफाई न शुरू होने पर चिंता जाहिर की है।

ऐसे में इस महत्वपूर्ण नाले की सफाई समयबद्ध तरीके से कराने का आग्रह किया है। निगम के पत्र के अनुसार पांच मई को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने मास्टर प्लान रोड का दौरा किया था। इस दौरान मंत्री ने निर्देश दिया था चूंकि पीडब्ल्यूडी इस नाले का रखरखाव करती है तो इस नाले की सफाई भी विभाग बेहतर तरीके से करें।

14 मई को निगमायुक्त संजीव खिरवार ने दौरा किया था 

इसको लेकर लेकर 14 मई को निगमायुक्त संजीव खिरवार ने दौरा किया था लेकिन वहां सफाई होते हुए नहीं मिली। जबकि एमसीडी के पास जिम्मेदारी थी तो मई के मध्य तक नाले की सफाई हो जाती थी। चूंकि प्रियदर्शिनी विहार, बैंक कालोनी, कृष्ण कुंज, चिंत्रा विहार से लेकर स्वास्थ्य विहार जैसे इलाकों का ड्रेनेज इसी नाले में गिरता है। अगर, समय से सफाई नहीं हुई इन इलाकों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव