विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DTC बसों में मुफ्त यात्रा का नया नियम लागू, पिंक कार्ड हुआ अनिवार्य; ट्रांसजेंडरों को भी मिली बड़ी राहत

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:35 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इस अधिसूचना ...और पढ़ें

मुफ्त यात्रा के लिए पिंक कार्ड अनिवार्य। AI जनरेटेड

मुफ्त यात्रा के लिए पिंक कार्ड अनिवार्य। AI जनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली सरकार ने बसों में मुफ्त सफर की अधिसूचना जारी की।

  2. महिलाओं के लिए पिंक कार्ड अनिवार्य किया गया है।

  3. ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए पिंक कार्ड अनिवार्य के लिए अधिसूचना जारी की है। दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेडर के लिए भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।

दिल्ली में ही रहने वाली महिला यात्री अब दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और क्लस्टर बसों (एसी एवं नॉन-एसी दोनों) में केवल 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' (NCMC) का उपयोग करके ही मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

बता दें कि जो महिलाएं टिकट खरीदकर यात्रा करना चाहती हैं, उनके पास निर्धारित किराया देकर टिकट लेने का विकल्प मौजूद रहेगा।

वहीं, योजना के तहत अपात्र महिला यात्रियों के लिए भी निर्धारित किराया देकर बसों में सफर करने की व्यवस्था जारी रहेगी।