Move to Jagran APP

Delhi News: सिर्फ कागजों में सफल है दिल्ली सरकार की योजनाएं: आदेश गुप्ता

कार्यकर्ताओं को नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियां जनता को बताने का आOान किया गया। रविवार को कार्यकारिणी बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जाएगा।गुप्ता ने कहा कि तीन माह तक चले पोल खोल अभियान ने दिल्ली सरकार को आईना दिखाने का काम किया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 11 Jun 2022 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2022 11:01 PM (IST)
Delhi News: सिर्फ कागजों में सफल है दिल्ली सरकार की योजनाएं: आदेश गुप्ता
दिल्ली प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक शुरू

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हुई। पहले दिन संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। नेताओं ने दिल्ली सरकार के कामकाज की आलोचना की। कहा, पिछले दिनों सरकार की नाकामी बताने के लिए पार्टी ने पोल खोल अभियान चलाया। इसी तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियां जनता को बताने का आह्वान किया गया। रविवार को कार्यकारिणी बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जाएगा।गुप्ता ने कहा कि तीन माह तक चले पोल खोल अभियान ने दिल्ली सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। सरकार के मंत्रियों ने झूठी बयानबाजी कर दिल्ली की जनता को गुमराह किया है।

पार्टी के अभियान से सच्चाई सबके सामने आ गई है। मुफ्त बिजली का प्रचार किया जाता है, लेकिन लोगों को भारी भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता पानी के लिए तरस रही है, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों को राजनीति और चुनावी पर्यटन करने से फुर्सत नहीं है। दूसरे देशों के मंत्रियों से मिलकर कागज में चल रही योजनाओं को कागजों में ही सफल बनाने में लगे हुए हैं।

दूसरी तरफ सात सालों के शासन में दिल्ली के लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध नहीं हो सका। यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। प्रदेश सह-प्रभारी डा. अलका गुर्जर ने कहा कि आठ वर्षों में केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने सड़क, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य के मूलभूत ढांचे को सुधारने और उसके विकास के लिए काम किया है। समाज के हर एक वर्ग के लिए केंद्र सरकार ने योजनाएं शुरू की इसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है।

प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने राजनीति प्रस्ताव रखा है जिस पर रविवार को विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी एवं गौतम गंभीर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय एवं विजेंद्र गुप्ता, जम्मू कश्मीर के सह-प्रभारी आशीष सूद, असम के सह-प्रभारी पवन शर्मा, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप ¨सह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.