विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्रिज में धमाके के बाद लगी आग, दिल्ली पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

By dhananjai mishraEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 25 Oct 2026 11:45 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के खानपुर में एक घर में फ्रिज फटने से आग लग गई, जिससे पास रखे गैस सिलेंडरों से बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया।

फ्रिज में धमाके के बाद आग लग गई। जागरण

फ्रिज में धमाके के बाद आग लग गई। जागरण

HighLights

  1. खानपुर में फ्रिज फटने से घर में लगी आग।

  2. पुलिस ने गर्म गैस सिलेंडरों को सुरक्षित हटाया।

  3. नेब सराय पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के खानपुर स्थित जवाहर पार्क में शनिवार दोपहर एक घर में फ्रिज में धमाके के बाद आग लग गई। घर के पास स्थित रसोई में तीन बड़े और एक छोटा एलपीजी सिलेंडर रखे थे। इससे आग के फैलने और बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही नेब सराय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने गीले कपड़ों की मदद से गर्म सिलेंडरों को आग प्रभावित क्षेत्र से दूर हटाया। बाद में दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे नेब सराय थाने को जवाहर पार्क, खानपुर स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, फ्रिज में धमाके के बाद आग लगी थी। घर में रखे एलपीजी सिलेंडरों के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गीले कपड़ों की मदद से गर्म हो चुके एलपीजी सिलेंडरों को आग प्रभावित क्षेत्र से दूर किया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। कार्रवाई में नेब सराय थाने के हेड कॉन्स्टेबल विष्णु, मनोज, अब्दु और देवेंद्र शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, करीब 50 दुकानें जलकर खाक