Move to Jagran APP

Delhi Fire: सिलसिलेवार तरीके से जानिए उस भयानक घटना के बारे में जिसमें 45 लोग जले जिंदा

Delhi Fire Time Line अाग की सूचना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। संकरी गलियां और तेज लपट के बीच आग ने कई जिंदगियों को खत्‍म कर दिया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 10:44 PM (IST)
Delhi Fire: सिलसिलेवार तरीके से जानिए उस भयानक घटना के बारे में जिसमें 45 लोग जले जिंदा
Delhi Fire: सिलसिलेवार तरीके से जानिए उस भयानक घटना के बारे में जिसमें 45 लोग जले जिंदा

नई दिल्‍ली [शुजाउद्दीन]। Delhi Fire Time Line: दिल्‍ली में रविवार की सुबह-सुबह लगी आग की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस अाग की सूचना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। संकरी गलियां और तेज लपट के  बीच आग ने कई जिंदगियों को खत्‍म कर दिया। उस खौफनाक मंजर को देख कर सबके आंख नम हो गए, ना जानें कितनों के घर में यह रविवार का सवेरा मातम लेकर आया। आइए एक नजर डालते हैं पूरी घटनाक्रम पर। टाइम लाइन में समझें कैसे और कब से शुरू हुई आग लगने की घटना। 

loksabha election banner
  1. सुबह 4:45 बजे भवन के तीसरी मंजिल पर शॉट सर्किट हुआ।
  2. सुबह 5:00 बजे आग लगी और नीचे की मंजिल पर भी पहुंच गई।
  3. सुबह 5:15 पर पड़ोसी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे।
  4. सुबह 5:22 बजे स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।
  5. सुबह 5:35 पर दमकल की दो गाड़ियां माैके पर पहुंची।
  6. सुबह 5:55 पर कैट एंबुलेंस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
  7. सुबह 6:00 बजे दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।
  8. सुबह 6 बजे से लेकर साढ़े नौ तक घायलों व मृतकों को अस्पताल में पहुंचाया गया।
  9. सुबह 9:00 बजे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
  10. सुबह 9:15 बजे मंत्री इमरान हुसैन व सत्येंद्र जैन मौके पर पहुंचे।
  11. सुबह 10:21 बजे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता पहुंचे।
  12. सुबह 10:33 बजे राज्यसभा सदस्य विजय गोयल मौके पर पहुंचे।
  13. सुबह 10:47 बजे मंडलआयुक्त राजीव वर्मा मौके पर पहुंचे।
  14. सुबह 10:57 बजे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व हरदीप सिंह पुरी और सांसद मनोज तिवारी व प्रवेश वर्मा अौर विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा घटना स्थल पर पहुंचे।
  15. पूर्वाह्न 11:16 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घटना स्थल पर पहुंचे।
  16. पूर्वाह्न 11:20 बजे कांग्रेस नेता हारून युसूफ व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चौपड़ा अन्य नेताओं के साथ पहुंचे।
  17. पूर्वाह्न 11:54 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्री सत्येंद्र जैन एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।
  18. दोपहर 12:47 पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व हरदीप सिंह पुरी और सांसद मनोज तिवारी व प्रवेश वर्मा अौर विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा लेडी हार्डिंग अस्पताल में पीड़ितों से मिलने पहुंचे।
  19. दोपहर 12:50 बजे सीपीआइ नेता वृंदा करात घटना स्थल पर पहुंची।
  20. दोपहर 1:00 बजे फाेरंसिक टीम मौके पर पहुंची।
  21. दोपहर 1:52 बजे सांसद मीनाक्षी लेखी घटना स्थल पर पहुंची।
  22. एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह के बाहर तैनात किए गए अर्द्धसैनिक बल के जवान।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.