दिल्ली में इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक में लगी आग, धुएं के बीच कमरे में फंसे बहन-भाई को बचाया
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में एक मकान में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक में आग लग गई, जिससे धुएं के ...और पढ़ें
-1792645313314_m.webp)
इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक में आग लग गई। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
शाहदरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक में लगी आग।
धुएं के कारण दो नाबालिग बहन-भाई कमरे में फंसे।
दमकल विभाग ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, हालत सामान्य।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में शाहदरा के बलबीर नगर एक्सटेंशन में बुधवार देर रात एक मकान में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक में आग लग गई। आशंका है स्कूटी चार्जिंग पर थी। आग से निकले धुएं के कारण मकान के भूतल पर बने कमरे में बहन-भाई फंस गए।
सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें कैट्स एंबुलेंस की मदद से जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई।
भूतल पर वाहनों में आग लगी
दमकल विभाग ने बताया कि बुधवार रात 1:50 बजे 40 गज में बने मकान के भूतल पर वाहनों में आग लगने की सूचना मिली थी।
दो वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर, एक मल्टी-कॉम्बिनेशन फायर रेस्क्यू वाहन और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल को घटनास्थल पर भेजा गया।
कमरे में फंसे थे भाई-बहन
आग मकान में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक में लगी थी। धुएं के कारण मकान मालिक राजेंद्र के बेटे दक्ष (16) और बेटी काव्या (15) भूतल पर बने कमरे में फंस गए थे।
दमकल विभाग के मल्टी-कॉम्बिनेशन फायर रेस्क्यू वाहन में तैनात दमकलकर्मी नरेश पाल ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य पाई गई। एक घंटे में पुलिस ने आग पर काबू पाया।
