Delhi Earthquake: दिल्ली में सुबह-सुबह कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही भूकंप की तीव्रता
दिल्ली के उत्तरी जिले में रविवार तड़के 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। कम तीव्रता और सुबह का समय होने के कारण ज्यादातर लोगों को झटके महसूस नहीं हुए।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
दिल्ली के उत्तरी जिले में आया भूकंप।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 रही।
सुबह 4:14 बजे महसूस हुए हल्के झटके।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Earthquake: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार तड़के दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप तड़के 4:14 बजे आया, जिस समय लोग गहरी नींद सो रहे थे। इस वजह से लोगों को भूकंप के झटकों का पता नहीं चला। साथ ही इसकी तीव्रता भी बहुत कम थी।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उत्तरी जिले में भूकंप का केंद्र था और इसकी गहराई आठ किलोमीटर थी। साथ ही भूकंप का अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व में था।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, 27 जून को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज हुई थी। हालांकि इसका केंद्र अफगानिस्तान था।
अरुणाचल और असम में भी आया भूकंप
सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य में भी आज सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। यहां भी भूकंप की तीव्रता कम थी। जमीन के पांच किमी अंदर रिक्टर स्केल पर 2.8 की तीव्रता दर्ज की गई।
EQ of M: 2.9, On: 02/08/2026 04:14:01 IST, Lat: 28.721 N, Long: 76.957 E, Depth: 8 Km, Location: North District, Delhi.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 1, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/zY2wLZ1Sqi
यह भी पढ़ें- Delhi Earthquake: दिल्ली के अंदर भूकंप का केंद्र होना कितना खतरनाक? पहले भी लग चुके हैं झटके
