विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

द्वारका हादसे का नया VIDEO आया सामने, घटनास्थल से 100 मीटर पहले गलत दिशा में दौड़ती दिखी आरोपी की SUV

By Mukesh ThakurEdited By: Kapil Kumar
Published: Wed, 18 Feb 2026 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 18 Feb 2026 03:29 PM (IST)

द्वारका में 3 फरवरी को हुए एसयूवी हादसे का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी नाबालिग को गलत दिशा ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। Delhi Dwarka SUV Accident पश्चिमी दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को हुए हादसे से कुछ सेकंड पहले का वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में साफ देखा गया कि एसयूवी स्कॉर्पियो गलत दिशा में दौड़ रही है। अब पुलिस ने इस बिंदु को भी जांच में शामिल कर कार्रवाई तेज कर दी है।

वहीं, हादसे का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें आरोपी नाबालिग गलत लें में काफी तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो ले जाते दिखाई रहा है। करीब 100 मीटर आगे जाकर ही उसने साहिल की बाइक को टक्कर मार दी थी। इसके बाद वह अपनी बहन के साथ कार से भागता दिखाई दे रहा है और लोग उसका पीछे कर रहे हैं।

मां के सवाल उठाने पर हरकत में आई पुलिस

साहिल धनेश्वरा की मां इन्ना माकन के न्याय मांगने और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग के साथ उसके पिता पर भी मुकदमा चलेगा।

वहीं, साहिल की मां ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि शुरुआती एफआइआर में आरोपी को 19 वर्षीय बालिग बताया गया था, वह बाद में दस्तावेजों में नाबालिग कैसे बता दिया गया। यह भी आरोप लगाया कि हादसे के समय आरोपी के पास लाइसेंस नहीं था, फिर भी पुलिस ने दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल क्यों नहीं की।

यह भी पढ़ें- 'बेटे की गलती पर शर्मिंदा हूं', द्वारका हादसे पर नाबालिग आरोपी के पिता का बयान

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बयां करती है हादसे की भयावहता

साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे की भयावहता सामने आई है। टक्कर और गिरने से उसके सिर के बाएं हिस्से में गंभीर फ्रैक्चर हुआ, दिमाग में खून का थक्का जम गया और सूजन आ गई। बाईं ओर की तीन पसलियां चकनाचूर हो गईं, जिससे फेफड़ों में गहरा जख्म हुआ और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। सिर की गंभीर चोटों और रक्तस्राव के कारण हादसे के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई।