कौन है दिल्ली की 'ड्रग क्वीन', जिसके ठिकाने पर रेड पड़ते ही उड़े पुलिस के होश; मिले ₹64 लाख कैश और 4 रजिस्ट्री
दिल्ली के बवाना में गिरफ्तार कथित महिला ड्रग तस्कर पार्वती के ठिकाने से पुलिस ने ₹56.69 लाख नकद, 355 ग्राम ...और पढ़ें

पार्वती के ठिकाने पर पड़ा छापा
HighLights
बवाना में गिरफ्तार पार्वती के ठिकाने से भारी नकदी मिली।
355 ग्राम सोना और संपत्ति के चार रजिस्ट्री बरामद हुई।
पुलिस का दावा, यह संपत्ति नशे के कारोबार से अर्जित है।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली के बवाना में हेरोइन के साथ गिरफ्तार कथित महिला ड्रग तस्कर पार्वती के नशे के कारोबार का दायरा अब उसकी कथित संपत्ति तक पहुंच गया है।
पुलिस के अनुसार, उसके ठिकाने से ₹56.69 लाख नकद, 355 ग्राम सोना, 161 ग्राम चांदी और संपत्ति की चार रजिस्ट्री बरामद हुई हैं। पुलिस का दावा है कि यह रकम और कीमती सामान नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति से जुड़े हैं।
-1790661723799.webp)
पुलिस के मुताबिक, मामले में कुल 1.204 किलोग्राम हेरोइन, 64.62 रुपये लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण और दो कारें बरामद की गई हैं। साथ ही दिल्ली से राजस्थान तक फैले कथित अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

12 मामले हैं दर्ज
42 वर्षीय पार्वती को 23 सितंबर को आउटर नॉर्थ जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने न्यू सनौठ कॉलोनी, बवाना में छापेमारी के दौरान कथित सहयोगी विकास कुमार उर्फ शानू के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत 12 मामले दर्ज हैं। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस अब नकदी, सोने और संपत्तियों के स्रोत के साथ कथित सप्लायरों, खरीदारों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।


