विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में सफाई कर्मचारी की मौत पर जीटीबी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, आप विधायकों ने रोड किया जाम

Published: Wed, 01 Apr 2026 05:29 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2026 06:51 AM (IST)

दिलशाद गार्डन में नाले की सफाई के दौरान राहुल नामक कर्मचारी की मौत के बाद जीटीबी अस्पताल के बाहर परिजनों ...और पढ़ें

आप विधायक के साथ लोगों ने सड़क पर हंगामा किया।

आप विधायक के साथ लोगों ने सड़क पर हंगामा किया।

HighLights

  1. नाले की सफाई के दौरान कर्मचारी राहुल की डूबकर मौत।

  2. जीटीबी अस्पताल के बाहर परिजनों और आप विधायकों का प्रदर्शन।

  3. मुआवजा व सुरक्षा उपकरण न देने पर कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिलशाद गार्डन के डियर पार्क के पास नाले की सफाई के दौरान डूबने से राहुल नाम के कर्मचारी की मौत के मामले में मंगलवार को जीटीबी अस्पताल के बाहर हंगामा हुआ। मृतक के स्वजन ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के साथ दस मिनट तक सड़क को जाम किया। इससे सड़क पर जाम भी लग गया।

परिवार ने मांग कि परिवार को दिल्ली सरकार मुआवजा दे। बिना सुरक्षा उपकरण दिए नाले की सफाई करवाने के आरोप में ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे।

गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

मंगलवार को जीटीबी अस्पताल में राहुल के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इससे पहले परिवार ने सीमापुरी के विधायक वीर सिंह धिंगान और कोंडली विधायक कुलदीप कुमार के साथ मिलकर हंगामा किया। ठेकेदार की गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

परिवार ने कहा कि राहुल परिवार में अकेला कमाने वाले थे। महज 300 रुपये उन्हें एक दिन काम करने के लिए मिलते थे। आरोप है ठेकेदार ने कोई सुरक्षा उपकरण उन्हें नहीं दिए हुए थे।

बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सफाई करवाई जा रही थी

विधायक कुलदीप कुमार ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने मैनुअल तरीके से नालों की सफाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। प्रतिबंध की अनदेखी करते हुए कर्मचारी को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के नाले में उतारकर सफाई करवाई जा रही थी। यह सिस्टम की नाकामी है।

आरोप है दलित मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग कि मृतक राहुल के परिवार को उच्च मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने एलजी संधू से मुलाकात कर स्थानीय मुददों पर की चर्चा