पंजाब से आया तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हेरोइन बरामद
जासं, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब से दिल्ली आए एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार
जासं, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब से दिल्ली आए हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर एक किलो हेरोइन बरामद किया है। आरोपित गुरवीर सिंह अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य है और दिल्ली में नाइजीरियाई तस्कर को हेरोइन सौंपने वाला था।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि इंस्पेक्टर शिव कुमार को जानकारी मिली थी कि एक तस्कर ड्रग की खेप के साथ पंजाब से दिल्ली आने वाला है। पुलिस की टीम ने 23 अप्रैल को मुकरबा चौक इलाके से गुरवीर सिंह को दबोच लिया। उसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि पंजाब के लुधियाना निवासी तस्कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह का सदस्य है। पाकिस्तान व अफगानिस्तान से पहले तस्करी कर हेरोइन भारत में भेजी जाती है। आरोपित ने बताया कि पंजाब में उसे एक अफगानी ने हेरोइन की खेप उत्तम नगर में रहने वाले नाइजीरियाई को देने के लिए दिया था। गुरवीर सिंह लंदन और इंग्लैंड में भी रह चुका है। लंदन में ही उसकी मुलाकात पंजाब निवासी तस्कर यदुविंदर सिंह से हुई थी। बाद में दोनों वापस भारत आकर हेरोइन की तस्करी करने लगे थे।