विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आतंकी साजिश मामले में अमेरिकी नागरिक वैन डाइक को जमानत, दिल्ली से बाहर जाने पर रोक

Published: Fri, 18 Sep 2026 04:39 PM (IST)

अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक को आतंकी साजिश मामले में दिल्ली की अदालत ने डिफॉल्ट जमानत दे दी है। साथ ही एक शर्त भी लगा दी है।

वैन डाइक को मिली जमानत

वैन डाइक को मिली जमानत

HighLights

  1. अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैन डाइक को डिफॉल्ट जमानत मिली।

  2. आतंकी साजिश मामले में दिल्ली की अदालत का फैसला।

  3. एक लाख मुचलके पर रिहा, दिल्ली से बाहर जाने पर रोक।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आतंकी साजिश के मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक को अदालत ने शुक्रवार को डिफॉल्ट जमानत दे दी।

पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक जमानती पर उसे रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने निर्देश दिया कि वैन डाइक दिल्ली से बाहर नहीं जा सकेगा।